बाणगंगा पेपर इंडस्ट्रीज़ ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में ₹21.17 करोड़ की आय की घोषणा की
नई दिल्ली। बाणगंगा पेपर इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (BSE: 512025), जो विविध प्रकार के क्राफ्ट पेपर के अग्रणी निर्माता और आपूर्तिकर्ता में से एक है, ने वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही के अपने अनऑडिटेड परिणाम घोषित किए हैं। वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही (कंसोलिडेटेड) में कुल आय ₹21.17 करोड़ रही, जबकि एबिटा ₹1.57 करोड़ दर्ज किया गया। एबिटा मार्जिन 7.42% रहा, वहीं शुद्ध लाभ ₹0.65 करोड़ और नेट प्रॉफिट मार्जिन 3.08% रहा। प्रति शेयर आय ₹0.05 रही।
*वित्तीय प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक श्री करभरी धात्रक ने कहा,* “हम वित्त वर्ष 26 की एक अच्छी शुरुआत करते हुए पहले तिमाही में ₹21.17 करोड़ की कुल आय दर्ज करने पर प्रसन्न हैं। यह प्रदर्शन बाजार की परिस्थितियों में हमारी मजबूती, परिचालन दक्षता और सतत विकास के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं—जैसे रिफ्यूज़-डिराइव्ड फ्यूल का उपयोग, ज़ीरो लिक्विड डिस्चार्ज और वेस्ट से रिसोर्स रिकवरी में हमारे लगातार निवेश न केवल हमारी लागत प्रतिस्पर्धा को मजबूत करते हैं, बल्कि हमारे दीर्घकालिक पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को भी सुदृढ़ करते हैं। इन पहलों और हमारी समर्पित टीम के प्रयासों के साथ हम अपने ग्राहकों, शेयरधारकों और जिन समुदायों की हम सेवा करते हैं, उन्हें निरंतर मूल्य प्रदान करने के लिए अच्छी स्थिति में हैं। हम वित्त वर्ष 26 में आने वाले अवसरों को लेकर आशावादी हैं और अपने संचालन में नवाचार एवं सततता को जारी रखेंगे।
” बाणगंगा पेपर इंडस्ट्रीज़ लिमिटेड (पूर्व में इनर्शिया स्टील लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी) क्राफ्ट पेपर के विभिन्न प्रकारों के अग्रणी निर्माता और आपूर्तिकर्ता में से एक है। कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक इकाई, बाणगंगा पेपर मिल्स, दिंडोरी, नासिक में स्थित है और 10,000 वर्गमीटर में फैली अत्याधुनिक सुविधा का संचालन करती है। 100 मीट्रिक टन प्रति दिन से अधिक की स्थापित उत्पादन क्षमता के साथ, यह सुविधा विभिन्न जीएसएम रेंज में कई प्रकार के नालीदार पेपर का उत्पादन करती है, जिनका उपयोग आगे पेपर बैग, पेपर कोन, बोर्ड और नालीदार डिब्बों के निर्माण में होता है। इसके अलावा कंपनी विभिन्न जीएसएम रेंज में क्राफ्ट पेपर की भी एक विस्तृत श्रृंखला का उत्पादन करती है। सततता के प्रति प्रतिबद्ध, कंपनी अपने उत्पाद पुनर्नवीनीकृत कागज से तैयार करती है, जिससे उत्पादन प्रक्रिया पर्यावरण के अनुकूल रहती है। कंपनी के उत्पाद फूड-ग्रेड होते हैं, जो फलों, सब्ज़ियों और अन्य खाद्य पदार्थों की पैकिंग के लिए उपयुक्त हैं।
इसके अतिरिक्त, कंपनी पर्यावरण-संवेदनशील उत्पादन प्रक्रिया अपनाती है, जिसमें 100% पानी और केमिकाल्स का पुन: उपयोग किया जाता है, जिससे ताजे पानी की खपत में उल्लेखनीय कमी आती है। छह दिन के साप्ताहिक चक्र पर चौबीसों घंटे लगातार काम करते हुए कंपनी सतत उत्पादन बनाए रखती है, साथ ही सुरक्षा, गुणवत्ता और पर्यावरणीय उत्तरदायित्व के उच्च मानकों का पालन करती है। वित्त वर्ष 25 में कंपनी ने समेकित कुल आय ₹58.24 करोड़, एबिटा ₹4.90 करोड़ और शुद्ध लाभ ₹1.88 करोड़ दर्ज किया

