मंडी प्रांगण में हुआ पीएम किसान सम्मान निधि का राज्य स्तरीय कार्यक्रम
भोपाल। राजधानी के करोंद स्थित मंडी प्रांगण में पीएम किसान सम्मान निधि कार्यक्रम के तहत राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में कृषि मंत्र ऐदल सिंह कंसाना उपस्थित हुए। इसके साथ ही कृषि सचिव निशांत वरवड़े ,कृषि संचालक अजय गुप्ता, मंडी बोर्ड के आयुक्त कुमार पुरुषोत्तम,संयुक्त संचालक अपर कलेक्टर श्रीमती रितु चौहान, किसान नेता रवीश चौहान, ग्रेन मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ज्ञानचंदानी, अशोक मीणा, जगदीश यादव कार्यक्रम में उपस्थित रहे। वाराणसी में आयोजित कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मध्य प्रदेश की समस्त 259 मंडियों में लाखों किसानों देखा।
कार्यक्रम में भारी संख्या में किसान भाई, मंडी के व्यापारी, हम्माल, तलावटी तथा जनप्रतिनिधि कार्यक्रम में मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के रूप में 20वीं किस्त, 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को, 20 हजार 500 करोड़ रुपए की सममान राशि का हस्तांतरण किया गया।

