भोपाल। टैक्स लॉ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी द्वारा संस्था के वरिष्ठ सदस्य जो 71 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ सदस्य एवं उनकी पत्नी का शाल श्रीफल एवं औषधिय पौधा देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में 25 वरिष्ठ कर सलाहकारों का सम्मान किया गया। जिसमें संस्था के पूर्व अध्यक्ष सुभाष काला, ओपी गुप्ता, कोमल सिंह बांठिया, सुभाष जैन आदि का सम्मान हुआ। वरिष्ठ जनों ने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्था की कार्यकारिणी को धन्यवाद दिया एवं कहा कि इस अवसर पर पुराने साथियों से मिलना हो जाता है एवं संस्था को ऐसे कार्यक्रम करते रहना चाहिए।  

संस्था के अध्यक्ष मृदुल आर्य ने सभी उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों एवं उनकी पत्नियों का स्वागत किया एवं कहा कि वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में यह संस्था वर्ष 1991 से प्रारंभ होने के बाद 34 वर्ष पूर्ण कर चुकी है एवं हम सब का प्रयास है की सदस्यों की किसी भी समस्या को विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर सुलझाया जाए एवं विभाग को कर प्रणाली में सुधार के लिए समय-समय पर सुझाव भी दिए जाएं यह सब वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से ही संभव है।

इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक भूपेश खुरपिया, उपाध्यक्ष अंकुर अग्रवाल ,बच्चन आचार्य, सचिव मनोज पारख, कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल, सहसचिव संदीप चौहान, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य सुनील गौतम, मनोज अयाचित, दीपक गोयल, पीआरओ विकास अग्रवाल उपस्थित थे।