एवीएस न्यूज.भोपाल

टैक्स लॉ बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा संस्था के 70 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वरिष्ठ सदस्यों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें वरिष्ठ सदस्य सपत्नीक उपस्थित थे।

कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को  वरिष्ठ सदस्यों ने अभूतपूर्व बताते हुए कहा कि संस्था की वर्तमान कार्यकारिणी द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित किया जाना बहुत अच्छा प्रयास है। कार्यक्रम में संस्था की प्रथम पत्रिका अभ्युदय 2026 का विमोचन भी वरिष्ठ सदस्यों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ सदस्य आरके गुप्ता, बीसी जैन, गोविंद वसंता,श्याम सुंदर श्रीवास्तव, हरि नारायण अग्रवाल ,राजेश्वर दयाल संस्था के अध्यक्ष मृदुल आर्य सचिव मनोज पारख उपाध्यक्ष बच्चन आचार्य कोषाध्यक्ष धीरज अग्रवाल सह सचिव संदीप चौहान कार्यक्रम के संयोजक भूपेश खुरपिया वरिष्ठ सदस्य मनोज अयाचित ,अनिल चंदेरिया, दीपक गोयल आदि उपस्थित थे।