एवीएस न्यूज. भोपाल 


महिला दिवस केवल एक औपचारिक उत्सव नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी संवेदनाओं और जिम्मेदारी को जीने का अवसर है। इसी भावना के साथ केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन भोपाल की महिला अधिकारियों ने गरीब बस्ती के उन नन्हे बच्चों तक पहुंचकर उन्हें किताबें, बैग और पढ़ाई का सामान प्रदान किया। जिनके सपने अक्सर आर्थिक अभाव के कारण अधूरे रह जाते हैं।

एसोसिएशन ने इस सेवा भाव के अंतर्गत दो प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किए।  राजधानी के बाणगंगा में यहां बस्ती के गरीब बच्चों और शासकीय स्कूल शाहपुरा के बच्चों को बैग्स और बॉटल वितरित किए।

यह प्रेरणादायी पहल केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव के. रवि कुमार के दूरदर्शी विजन का परिणाम है, जिनका मानना है कि ऐसे विशेष अवसर केवल औपचारिकता तक सीमित न रहकर समाज के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायी कार्य करने का माध्यम बनें।

इसके अलावा केनरा बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट केके  त्रिपाठी ने कहाकि समाज के वंचित बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना ही सच्चा उत्सव है और ऐसे छोटे-छोटे प्रयास ही मिलकर एक बेहतर और संवेदनशील समाज की नींव रखते हैं।

सभी महिला अधिकारियों की यह पहल न केवल बच्चों के जीवन में उम्मीद की नई किरण बन रही है, बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत कर रही है।