जनसुनवाई : कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने 56 आवेदकों की समस्याओं को सुना
एवीएस न्यूज. उमरिया / भोपाल
कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम में जिले के दूर दराज से आए 56 आवेदकों की समस्याओं को सुना तथा आवेदन को संबंधित विभाग की ओर प्रेषित करते हुए निराकरण करने की बात कही ।
जनसुनवाई में राम निरंजन व्दिवेदी ग्राम कुडी ने रास्ता खुलवाने, रमेश चर्मकार अमृत, दिनेश,कमलेश ग्राम बडवाही ने नाली निर्माण कराने, नत्थूलाल विश्वकर्मा इंदवार ने नक्शा तरमीम कराने, ग्राम पटपरा के समस्त ग्रामवासियो ने जल जीवन मिशन के तहत नल जल योजना का लाभ दिलाने, राम प्रसाद तहसील मानपुर ने नकल दिलाने, लंबू बैगा ग्राम खोलखम्हरा ने विकलांगता पेंशन दिलाने, राज कुमार कोल ग्राम तखतपुर ने पीएम आवास दिलाने, संदीप पटेल, शहीद मो.मनीष पटेल ने माह दिसंबर 2025 से वेतन नही मिलने,गोविंद प्रसाद विश्वोकर्मा चंदवार ने आवागमन हेतु रोड निर्माण कराने का आवेदन दिया गया ।
जनसुनवाई में अपर कलेक्टर प्रमोद कुमार सेन गुप्ता, संयुक्त कलेक्टर अमित सिंह सहित जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।
अवैध मदिरा विक्रय एवं धारण के विरूद्ध कि गई कार्यवाही
एवीएस न्यूज. उमरिया / भोपाल
अवैध शराब के विरूद्ध सतत् अभियान अभियान चलाए जाने के निर्देश कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय द्वारा आबकारी विभाग को दिए गए है। निर्देश के परिपालन में जिला आबकारी अधिकारी उमरिया सावित्री भगत के मार्गदर्शन में मदिरा के अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
कार्यवाही के दौरान अमरपुर हाइवे स्थित भाई ढाबा के संचालक जहीर खान पिता रसीद खान के कब्जें से देशी विदेशी मदिरा, रामखेलावन जायसवाल बचहा, ग्राम सेमरा में नंदीलाल एवं संतराम, बकेली उमरिया में आरोपिया रामलली चौधरी एवं रागिनी रजक, सिगुड़ी में सत्येन्द्र पटेल परासी से लल्लू सिंह तथा ग्राम दमोय में आरोपिया नीता प्रजापति एवं प्रेम बाई के कब्जे से अवैध मदिरा जप्त की गयी ।
इसी प्रकार वृत्त उमरिया अन्तर्गत सिंह ढ़ाबा संचालक आकाश कुकरेजा, गगन ढाबा विपिन गुप्ता, कौशल यादव के कब्जे से अवैध मदिरा जप्त कर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1) एवं 36 क के तहत कुल 18 प्रकरण पंजीबद्ध कर 210 पाव देशी विदेशी मदिरा जप्त की गयी जिसका अनुमानित मूल्य 16,000 रूपयें है।
कार्यवाही आबकारी उपनिरीक्षक दिनकर सिंह तिवारी के नेतृत्व में की गई जिस पर श्रीमति कविता सिंह, राजपति प्रजापति एवं नगर सैनिक जीवनलाल का विशेष योगदान रहा। अवैध मदिरा परिवहन, संग्रहण. एंव चौर्यनयन पर निरंतर कार्यवाही जारी रहेगी।






