एवीएस न्यूज.भोपाल 


 अखिल विश्व अखंड सनातन सेवा संस्थान की महत्वपूर्ण नीति आयोग बैठक संपन्न हुई। बैठक में सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक जागरूकता, पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्रहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने युवाओं को सनातन संस्कृति से जोड़ने, समाज में जागरूकता बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए व्यापक जनअभियान चलाने पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने का संकल्प भी लिया गया।

बैठक में प्रमुख रूप से  स्वपनिल प्रधान (संयोजक, मध्यप्रदेश), अविनाश भारद्वाज (कार्यवाहक अध्यक्ष, मध्यप्रदेश), एसके  शर्मा (अध्यक्ष, मध्यप्रदेश), यज्ञेश चौधरी (महासचिव, मध्यप्रदेश), हरिश दडवानी (अध्यक्ष, भोपाल), जितेंद्र सातनकर (संयुक्त सचिव, मध्यप्रदेश),   राजेश दशोहरे (उपाध्यक्ष, मध्यप्रदेश),  दुर्गेश रघुवंशी (प्रदेश मीडिया प्रभारी) एवं   मनीष विश्वकर्मा (उपाध्यक्ष, भोपाल) सहित संस्थान के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।