केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह से मिला ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसो.का प्रतिनिधिमंडल
पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल और प्रस्तावित नए सीड एक्ट के प्रावधानों पर की चर्चा, दिए आपत्तियां एवं सुझाव
- सुझाव पर अमल कर किसानों के साथ व्यापारियों के हित में भी बनाने की करेंगे कोशिश : चौहान
एवीएस न्यूज..भोपाल
ऑल इंडिया एग्रो इनपुट डीलर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने दिल्ली में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ पेस्टिसाइड मैनेजमेंट बिल और प्रस्तावित नए सीड एक्ट के प्रावधानों पर चर्चा की और संगठन के सदस्यों की ओर से आपत्तियां एवं सुझाव प्रेषित किया।
इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने आश्वासन दिया है कि वह सुझाव पर पूर्ण रूप से विचार करते हुए अमल करके इसे किसानों के साथ-साथ व्यापारियों के हित में भी बनाने की कोशिश करेंगे।
मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मानसिंह राजपूत ने बताया कि संगठन की ओर से जब प्रतिनिधिमंडल ने व्यापारियों, निर्माता कंपनी, आयातक , डिस्ट्रीब्यूटर और डीलर को एक ही श्रेणी में रखे जाने की सस्याएं केंद्रीय कृषि मंत्री के समक्ष रखी गई तो है उन्होंने कहाकि हम इस पर गंभीरता से विचार कर रहे हैं और भविष्य में इसे अलग-अलग करके देखेंगे। इस दरमियान सेक्रेटरी देवेश चतुर्वेदी बैठक में प्रमुख रुप से मौजूद रहे।
साथी एप जबरन थोपा नही जाएगा, डीलर को प्रशिक्षण के लिए दिया जाएगा उचित समय
प्रदेश अध्यक्ष राजपूत और ने बताया कि वहीं दूसरी ओर ज्वाइंट सेक्रेटरी प्लांट प्रोटेक्शन मुक्तानंद अग्रवाल से प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने कहा कि पेस्टिसाइड बिल में हम सुझाव को सम्मिलित करेंगे और इसमें कही भी तकलीफ हो ऐसा कार्य नही होने देंगे।
साथी एप के बारे में साथी एप के निदेशक प्रभाकरंजी के साथ हुई मुलाकात में उन्होंने कहा साथी एप कभी भी जबरन थोपा नही जाएगा । उसके लिए डीलर को प्रशिक्षण लेने के लिए समय दिया जाएगा।
प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय अध्यक्ष मनमोहन कलंत्री , मध्य प्रदेश के अध्यक्ष मानसिंह राजपूत, महाराष्ट्र के महासचिव विपिन कासलीवाल, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष आबा साहेब भोखरे एवं गंजबसोदा के सीनियर डीलर देवेंद्र वर्मा आदि भी उपस्थित थे।

