नेटफ्लिक्स के ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ में जजमेंट डे पर हिना खान और उर्फी जावेद बनीं ‘जनता की आवाज़’
एवीएस न्यूज.मुंबई
नेटफ्लिक्स के कैप्टिव रियलिटी शो ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ का रोमांच और अधिक बढ़ने वाला है क्योंकि ‘जजमेंट डे’ पर ‘जनता की आवाज़’ के रूप में हिना खान और उर्फी जावेद दिखाई देने वाली हैं। ये दोनों मिलकर कंटेस्टेंट्स से मुश्किल सवाल पूछेंगी, उनके गेम और रणनीति पर खुलकर बात करेंगी और उनके बारे में अपनी बेबाक राय भी देंगी। यानी अब इस शो में जनता की आवाज़ बनकर हिना और उर्फी कैदियों को आईना दिखाती नजर आएंगी।
उर्फी ने कहा कि, “कैदियों से बात करके मुझे बहुत अच्छा लगा। मैं अगले सीज़न में इस शो का हिस्सा बनना चाहूँगी। श्रेया और शिल्पा मुझे सबसे ज्यादा पसंद हैं। हालांकि, मुझे कभी-कभी आकांक्षा चौधरी भी अच्छी लगती हैं। साथ ही मुझे लगता है कि सूफी में भी बहुत कुछ करने की क्षमता है। अगर वह आगे शो में कुछ नया नहीं कर पाते हैं, तो उन्हें सोचना चाहिए कि वह इस गेम में रहना चाहते हैं या नहीं।”
हिना खान के साथ शो होस्ट करने को लेकर उर्फी ने बताया कि, “मैं हमेशा से हिना खान की फैन रही हूं। वह बहुत अच्छी हैं।”
जेलरों के बारे में उर्फी ने कहा कि, “रितेश और फराह ने जेलर के तौर पर बहुत अच्छा काम किया है। रितेश की बातों में एक अलग तरह का रौब है, जिससे लोग तुरंत उनका सम्मान करने लगते हैं। दोनों ने मिलकर इस गेम को बहुत सही और बिल्कुल निष्पक्षता से संभाला है।”
देखें ‘लॉक अप: सच या सज़ा’ नेटफ्लिक्स पर हर शनिवार से गुरुवार रात 8 बजे!






