जेईई-मेन-2026 जनवरी सेशन ; एलन भोपाल के श्रेयांश जेना बॉयज व खुशी महावर ने गल्र्स सिटी टॉपर
एलन के रिद्धेश बेंडाले मध्यप्रदेश टॉपर
एवीएस न्यूज.भोपाल
देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन जनवरी-2026 के परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा जारी कर दिए गए हैं। परिणामों में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट, भोपाल के स्टूडेंट्स ने पुनः श्रेष्ठता साबित की है।
एलन भोपाल के एकेडमिक हेड ऋषिकेश शर्मा ने बताया कि अभी तक प्राप्त जानकारी के अनुसार एलन के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के स्टूडेंट रिद्धेश बेंडाले 99.9992186 पर्सेंटाइल के साथ स्टेट टॉपर रहे। जबकि वहीं श्रेयांश जेना 99.9099606 पर्सेंटाइल के साथ बॉयज तथा खुशी महावर 99.2319791 पर्सेंटाइल के साथ गल्र्स सिटी टॉपर्स में से एक रहीं। जबकि भविष्य आचार्य, ईशान मित्तल, वेदांत श्रीवास्तव, अथर्व देशमुख, नक्षत्र बोराडकर, मुकुल किरार, निखिल मौर्य, वरेणियम पाटले, प्रज्ञा सिंह, सारांश भूषण, ऋषि बरदाहे आदि ने 98 एवं इससे ज्यादा पर्सेन्टाइल हासिल किए हैं। परिणामों का संकलन अभी जारी है। इस मौके पर एलन के आईएसबीटी भोपाल स्थित संस्कार कैम्पस में स्टूडेंट्स और पेरेन्ट्स ने फैकल्टीज के साथ मिलकर रिजल्ट सेलीब्रेट किया।
एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि देशभर में 12 स्टूडेंट्स को ओवरआल 100 पर्सेन्टाइलर घोषित किया गया है, इसमें से 8 स्टूडेंट्स एलन से हैं। साथ ही 18 स्टेट टॉपर्स एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट से हैं। एलन कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट कबीर छिल्लर ने 300 में से 300 अंक हासिल किए हैं। इसके साथ ही क्लासरूम कोर्स से अर्णव गौतम, शुभम कुमार, भावेश पात्रा, अनय जैन, निमय पुरोहित और चिरंजीब कर ने 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है।
एलन ऑनलाइन रिकॉर्डेड एण्ड टेस्ट सीरीज कोर्स स्टूडेंट श्रेयस मिश्रा ने भी 100 पर्सेन्टाइल स्कोर किया है। 18 स्टेट टॉपर्स एलन स्टूडेंट्स रहे। इसमें राजस्थान, बिहार, गुजरात, हरियाणा, ओडिशा, दिल्ली-एनसीटी, मध्यप्रदेश, पंजाब, छत्तीसगढ़, आसाम पुड्डूचेरी, सिक्किम, त्रिपुरा, मेघालय, मणिपुर व मिजोरम के स्टूडेंट्स शामिल हैं। रिजल्ट्स की ऑथेंटिसिटी एवं पारदर्शिता को बरकरार रखते हुए एलन ने इस बार भी अपने रिजल्ट्स को देश की बड़ी ऑडिट फर्म ई-वाई इंडिया से वैलिडेट करवाया है।

