हिंदी दिवस पर अल्ट्रा प्ले लेकर आया है हिंदी सिनेमा की यादगार फिल्में
मुंबई। हिंदी दिवस पर भारत का एकमात्र हिंदी-विशेष स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म अल्ट्रा प्ले दर्शकों के लिए हिंदी सिनेमा की बेहतरीन फिल्मों का खास कलेक्शन लेकर आया है। इसमें पुरानी क्लासिक फिल्मों से लेकर नए जमाने के सुपरहिट फ़िल्में शामिल हैं। यह कलेक्शन दिखाता है कि हिंदी सिनेमा समय के साथ कैसे बदलता गया और हमेशा लोगों का दिल जीतता रहा।
अल्ट्रा प्ले पर ये फ़िल्में देखी जा सकती हैं:
श्री 420 (1955)
राज कपूर की एक यादगार फिल्म, जिसमें "मेरा जूता है जापानी" और "प्यार हुआ इकरार हुआ" जैसे गाने हैं। यह फिल्म आज़ादी के बाद भारत की समस्याओं और प्रेम को बहुत ही खूबसूरती से दिखाती है।
दो आँखें बारह हाथ (1957)
वी. शांताराम द्वारा निर्देशित और अभिनय की गई यह राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित क्लासिक फिल्म है जो एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसमें एक ईमानदार जेलर की कहानी दिखाई गई है जिसमें उसने कठोर अपराधियों को सुधारने की कोशिश की। इसमें "ऐ मालिक तेरे बंदे हम" जैसा लोकप्रिय गीत है। शम्मी कपूर और शर्मिला टैगोर की फ़िल्म, जिसकी शूटिंग विदेश में की गई थी| इस फिल्म ने हिंदी फिल्मों में ग्लैमर और नए अंदाज की शुरुआत की।
ऋषि कपूर और डिंपल कपाड़िया की पहली फिल्म, जिसने किशोर प्रेमकहानी को लोकप्रिय बनाया। राज कपूर ने इसे निर्देशित किया था। अमिताभ बच्चन की प्रसिद्ध फिल्म, जिसमें शानदार ड्रामा और एक्शन है। शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन की गंभीर चोट भी हुई थी। आर. के. नारायण की कहानियों पर बनी टीवी सीरीज़, जिसने छोटे शहर की सादगी और मासूमियत को दिखाया। इसे हर उम्र के लोग बहुत पसंद करते हैं।

