भोपाल ।  ऑल इंडिया जेम्स एंड ज्वेलरी डोमेस्टीक काउंसिल  (जीजेसी) ने श्री भोपाल सर्राफा महासंघ एवं मध्यप्रदेश सराफा संघर्ष समिति के सहयोग से राजधानी में 'गेम चेंजर सेमिनार फॉर ज्वेलर्स' और 'लाभम' विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जीजेसी के डायरेक्टर एवं 'लाभम'  के संयोजक आशीष कोठारी ने परिषद द्वारा उद्योग के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। 
उन्होंने कहा कि 'लाभम' का उद्देश्य ज्वेलर्स को उद्योग से जुड़ी नवीनतम जानकारियां प्रदान करना है।

इस अवसर पर एचयूआईड, हॉलमार्किंग एवं पीएमएलए से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई।साथ ही आगामी जीजेसी शो में सहभागिता के लिए  आमंत्रण दिया । जहां ज्वेलर्स नई डिजाइनों को एक्सप्लोर कर सकेंगे। उन्होंने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए लकी लक्ष्मी योजना की जानकारी भी साझा की गई।

मुख्य वक्ता एवं जीजेसी जेडसीएम  अंकित वैद्य ने ज्वेलर्स को व्यवसाय वृद्धि, व्यवस्थित एवं सुगम कैसे बनाए, बैंक लोन, स्टाफ ट्रेनिंग और इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में राजधानी भोपाल, विदिशा, जबलपुर, सिलवानी सहित अन्य जिलों से आए प्रमुख सराफा व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  कार्यक्रम में सुशील धनवानी (भोपाल महासंघ),  आनंद सोनी (अरेरा सराफा), गोविंद अग्रवाल (भेल सराफा),  नरेश तोलानी (बैरागढ़ सराफा), योगेश सोनी (कोलार सराफा) एवं संजीव गर्ग गांधी (होलसेल एसोसिएशन), मुकेश गोयल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने जीजेसी  के इस प्रयास की सराहना की और उद्योग के विकास के लिए सहयोग का आश्वासन दिया।