एवीएस न्यूज .भोपाल 

ओम शिव शक्ति सेवा मंडल के सचिव रिंकू भटेजा ने बताया कि इस वर्ष की अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से प्रारंभ होकर 9 अगस्त तक चलेगी।

सुरक्षा कारणों के चलते श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड ने पिछले वर्ष की तरह इस बार भी यात्रा मार्गों को नो-फ्लाइंग जोन घोषित किया है, जिसके कारण श्रद्धालुओं के लिए हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।


श्राइन बोर्ड के अनुसार, पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर श्रद्धालु अब पैदल, खच्चर अथवा पालकी के माध्यम से ही पवित्र गुफा तक पहुंच सकेंगे। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

रिंकू भटेजा ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे यात्रा की योजना बनाते समय हेलीकॉप्टर सेवा उपलब्ध न होने को ध्यान में रखें तथा आवश्यक तैयारियों के साथ यात्रा पर जाएं।