चेंबर चुनाव 1 फरवरी को, चुनाव पूर्व 22 डाकमत पत्र चुनाव अधिकारी के समक्ष जमा
एवीएस न्यूज.भोपाल
व्यापारियों और व्यापारिक संगठनों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के त्रैवार्षिक चुनाव (2026-2029) के लिए भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित मानस भवन में मतदान 1 फरवरी सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके पूर्व चेंबर के विधान के मुताबिक पात्र मतदाता जो मतदान के दिन मतदान केंद्र पर उपस्थित नहीं हो सकेंगे।
उनके लिए चुनाव प्रणाली में डाक मतपत्र मतदान पद्धति है । अत: डाक मतदान पद्धति जरिए गुरूवार तक चेंबर क चुनाव अधिकारी के समक्ष 22 चेंबर के मेंबरों ने डाक मतदान पद्धति जरिए अपने मतपत्र जमा किए। जानकारी के अनुसार के त्रैवाषिक चुनाव में ऐसा पहली बार हुआ है कि मतदान के दो दिन पूर्व तक चुनाव अधिकारी के समक्ष 22 मेंबरों ने डाक मतदान पद्धति के जरिए अपने मतपत्र जमा कराएं है।
चुनाव पर्वेक्षक एडवोकेट पीसी कोठारी ने बताया 1 फरवरी को अनुउपलब्ध रहने वाले या भोपाल से बाहर जाने वाले मतदाताओं के लिए यह सुविधा रखी गई। इसके लिए 2 बजे तक आवेदन लिए गए। तत्पश्चात वोट डाले गए। 22 टेंडर वोट डाले गए। कोठारी के अनुसार सबसे बड़ी व्यापारिक संस्था की चुनाव की तैयारी जारी हैं लगभग 170 लोगों के साथ चुनावी टीम बनाई गई है। इसके साथ ही पहली बार मतपत्र पर प्रत्याशियों के फोटो भी होंगे।

