सिट्रोएन ने इन-कार कंपेनियन कारा के साथ बैसाल्ट एक्स रेंज पेश की
मुंबई । सिट्रोएन इंडिया ने अपनी आक्रामक ‘सिट्रोएन 2.0 - शिफ्ट इनटू द न्यू स्ट्रेट्जी’ के अंतर्गत ऑल-न्यू इंटीरियर एवं भारत के पहले इन-कार कंपेनियन कारा के साथ बैसाल्ट एक्स रेंज पेश की है।
बैसाल्ट एक्स और कारा मोबिलिटी के लिए स्टेलैंटिस का दृष्टिकोण पेश करते हैं, जो ज्यादा कनेक्टेड, ज्यादा मानवीय और ज्यादा महत्वाकांक्षा के साथ है। कारा को भारत में भारतीय ग्राहकों के लिए बनाया गया है और विश्व के अन्य बाजारों के लिए तैयार किया गया है। स्टेलैंटिस इंडिया के सीईओ एवं एमडी, शैलेष हजेला ने कहाकि स्टेलैंटिस इंडिया की वैश्विक रणनीति भारत पर केंद्रित है। हमारे द्वारा आज लॉन्च की गई बैसाल्ट एक्स देश में ‘सिट्रोएन इंडिया 2.0 - शिफ्ट इन टू द न्यू’ के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। हमने बैसाल्ट एक्स में कारा को पेश किया है, जो भारत की पहली इंटैलिजेंट इन-कार कंपेनियन है।
बैसाल्ट एक्स रेंज एक्सक्लुसिविटी और कम्फर्ट के साथ हमारे पोर्टफोलियो को मजबूत बनाने की ओर हमारा एक महत्वपूर्ण कदम है। ये इनोवेशन मोबिलिटी को अधिक कनेक्टेड, मानवीय और महत्वाकांक्षी बनाने की हमारी दीर्घकालिक योजना का हिस्सा हैं।

