केआरएन हीट एक्सचेंजर का मुनाफा दोगुना हुआ
एवीएस न्यूज .राजस्थान
केआरएन हीट एक्सचेंजर एंड रेफ्रिजरेशन लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के दूसरी तिमाही के लिए अपने असंपरीक्षित वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय 227.22 करोड़ रुपए रही।
एबिटडा 29.60 करोड़ रुपए हुआ और शुद्ध लाभ 23.66 करोड़ रुपए पहुंच गया जो कि वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि 95.38 फीसदी दर्ज हुई। इसी प्रकार पहली छमाही, वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी की कुल आय 344.35 करोड़, वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि 72.87 फीसदी एबिटडा 49.38 करोड़, वर्ष-दर-वर्ष वृद्धि 42.63 फीसदी और शुद्ध लाभ 39.33 करोड़ रुपए दर्ज हुआ।

