जामनगर। श्रीजी शिपिंग ग्लोबल लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के अडिट न किए गए वित्तीय परिणामों की घोषणा की है।  कंपनी का ऑपरेशन से राजस्व वित्त वर्ष -26 की पहली तिमाही  में 161.19 करोड़ था, जबकि  वित्त वर्ष 25 की पहली तिमाही में यह 130.07 करोड़ था।  कंपनी का एबिटडा  वित्त वर्ष 26 की पहली तिमाही में 59.87 करोड़ था, जबकि वित्त वर्ष 25- की पहली तिमाही  में यह 37.76 करोड़ था।

अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक,  अशोककुमार हरिदास लाल ने वित्त वर्ष 25-26 की पहली तिमाही की वित्तीय प्रदर्शन पर अपने विचार व्यक्त किए। हमने 59.87 करोड़ के एबिटडा और 37.54 करोड़ के शुद्ध लाभ के साथ मजबूत प्रदर्शन किया। प्रभावी कार्गो हैंडलिंग और लागत अनुकूलन पर अनुशासित ध्यान के कारण एबिटडा में 8.11 फीसदी और शुद्ध लाभ में 3.97 फीसदी की वृद्धि हुई है।