केल्टन टेक सॉल्यूशंस ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 12.8% वर्ष-दर-वर्ष राजस्व वृद्धि दर्ज की
नई दिल्ली। केल्टन टेक सॉल्यूशंस लिमिटेड कंपनी (BSE: 519602, NSE: KELLTONTEC), जो डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन क्षेत्र में ग्लोबल लीडर है और स्टार्टअप्स से लेकर फार्च्यून 500 कंपनियों को सेवाएं देती है, ने वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (30 जून 2025 को समाप्त) के नतीज़े जारी किए।
तिमाही के दौरान कंपनी का कुल राजस्व ₹2,961 मिलियन रहा, जबकि पिछली तिमाही में यह ₹2,873 मिलियन था, यानि तिमाही दर तिमाही आधार पर 3.1% बढ़ोतरी हुई। एबिटा तिमाही में ₹358 मिलियन रहा, और एबिटा मार्जिन 12.1% रहा। शुद्ध लाभ ₹227 मिलियन दर्ज किया गया, जो वार्षिक आधार पर 13.5% बढ़ा है। पेट मार्जिन 7.7% और प्रति शेयर लाभ ₹2.32 रहा।
इस तिमाही में केल्टन टीम को नाटो द्वारा फिनलैंड में आयोजित कॉन्फ्रेंस में आमंत्रित किया गया था, जहां उन्होंने प्रमुख प्रोजेक्ट्स की उपलब्धियां प्रस्तुत कीं, चुनौतियों को समयबद्ध रूप से हल किया, और नाटो प्रतिनिधियों से सराहना प्राप्त की, जिससे कंपनी की सैन्य व नेवल समुदाय में प्रतिष्ठा बढ़ी।
कंपनी ने एक प्रमुख कृषि और खाद्य उत्पादन संस्थान के लिए मिशन-क्रिटिकल ऐप्लिकेशन को आधुनिक एंटरप्राइज प्लेटफॉर्म पर बिना किसी डाउनटाइम के सफलतापूर्वक माइग्रेट किया। यह वैश्विक टीमों के सहयोग से हासिल हुआ, और केल्टन की जटिल, जोखिम भरी माइग्रेशन में विशेषज्ञता को दर्शाता है।
एंटरप्राइज-ग्रेड एजन्टिक एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया
इसके अलावा, केल्टन ने केएआई नामक एंटरप्राइज-ग्रेड एजन्टिक एआई प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है, जो वित्त, संचालन, मानव संसाधन, और सपोर्ट में स्वचालित वर्कफ्लो, अप्रूवल, व क्रियाएं नियंत्रित करता है। केएआई को बिग फोर कंपनियों में से एक ने क्लाइमेट एआई टूल को बेहतर बनाने और स्थिरता, प्रदर्शन, व स्केलेबिलिटी बढ़ाने के लिए केल्टन के योगदान को सराहा।
केल्टन की लीडरशिप ने एआई -फर्स्ट माइंडसेट का लाभ उठाकर ग्राहकों को टिकाऊ समाधान उपलब्ध कराए
नीरंजन चिंताम, चेयरमैन व व्होल-टाइम डायरेक्टर, केल्टन टेक ने कहा: “हमारे मजबूत पहली तिमाही के नतीजे दर्शाते हैं कि केल्टन की लीडरशिप ने एआई -फर्स्ट माइंडसेट का लाभ उठाकर ग्राहकों को टिकाऊ समाधान उपलब्ध कराए। हमने पार्टनरशिप और एआई आधारित एजन्टिक एआई सॉल्यूशंस पर ध्यान केंद्रित किया।एबिटा में 18.5% वृद्धि, राजस्व में बढ़ोतरी इस बात का परिचायक है कि हम एआई को विभिन्न स्टेकहोल्डर्स के लिए वास्तविक हल बनाने में अग्रणी हैं।”

