एवीएस न्यूज.नई दिल्ली


 एयरटेल पेमेंट्स बैंक ने आज 31 मार्च, 2026 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए अपने परिणाम घोषित किए। इस वित्तवर्ष में कंपनी का राजस्व साल-दर-साल 18.4 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3,207 करोड़ रुपये रहा। शुद्ध लाभ 109 करोड़ रुपये रहा, जिसमें लाभ मार्जिन बढ़कर 3.4% हो गया, जो व्यवसाय की संरचनात्मक परिपक्वता और परिचालन क्षमता को दर्शाता है।


कस्टमर बैलेंस साल-दर-साल 26 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी करते हुए 4,612 करोड़ रुपये तक पहुँच गए, जबकि एन्युअलाईज़्ड ग्रॉस मर्चेंडाईज़ वैल्यू (GMV) बढ़कर 4,542 बिलियन रुपये हो गई। बैंक के ग्राहकों में भी मजबूत तेजी दर्ज हुई, और बचत बैंक खाते के मासिक ट्रांज़ैक्टिंग यूज़र्स (SBA MTU) बढ़कर 28.8 मिलियन हो गए। उपयोगकर्ता आधार के हिसाब से एयरटेल पेमेंट्स बैंक भारत का तीसरा सबसे बड़ा मोबाइल बैंक बना हुआ है, जो इसके डिजिटल-फर्स्ट, टेक-आधारित मॉडल का विस्तार एवं लोगों के बीच इसकी विश्वसनीयता प्रदर्शित होती है। 


एयरटेल पेमेंट्स बैंक के एमडी एवं सीईओ, अनुब्रत बिस्वास ने कहा, ‘‘इस साल हमारी शानदार परफॉर्मेंस हमारे बिज़नेस मॉडल की मजबूती और हमारे ऊपर ग्राहकों का स्थिर विश्वास प्रदर्शित करती है। हमारे सेफ सेकंड अकाउंट की व्यापक स्वीकार्यता एक सुरक्षित, निर्बाध डिजिटल बैंकिंग समाधान की बढ़ती आवश्यकता को रेखांकित करती है। हमारा विशेष मॉडल और मोबाईल-फर्स्ट प्लेटफॉर्म के साथ विशाल डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क हमें विभिन्न सेगमेंट के ग्राहकों को प्रभावशाली सेवा प्रदान करने में समर्थ बनाता है। अपने विस्तार के साथ हमारा ध्यान एक ऐसा डिजिटल बैंक बनाने पर केंद्रित रहेगा, जो भारत की बढ़ती हुई वित्तीय जरूरतों को प्रभावी तरीके से पूरा कर सके।’’


एयरटेल पेमेंट्स बैंक का सेफ सैकंड अकाउंट, खासकर शहरी इलाकों में लगातार तेजी दर्ज कर रहा है, जिसके कारण एयरटेल पेमेंट्स बैंक ग्राहकों का पसंदीदा डिजिटल बैंक बनता जा रहा है। ग्राहक इस बैंक के माध्यम से दैनिक डिजिटल लेन-देन होने वाले भुगतान कर रहे हैं। इससे बैंक के साथ ग्राहकों की सहभागिता बढ़ी है और यह यूपीआई (UPI) ऑटोपे मैंडेट में दूसरा सबसे बड़ा बैंक बनकर उभरा है। 
बैंक का ट्रांज़िट बिज़नेस भी लगातार विस्तार कर रहा है। अभी तक बैंक द्वारा 6 मिलियन से अधिक कॉमन मोबिलिटी कार्ड (NCMC) जारी किए जा चुके हैं। एयरटेल पेमेंट्स बैंक इस सेगमेंट में दूसरा सबसे बड़ा जारीकर्ता बैंक है। सपोर्टेड नेटवर्क्स में हर तीन ट्रांज़िट पेमेंट्स में से दो की प्रोसेसिंग करने वाला यह बैंक व्यापक स्तर पर सुगम और कैशलेस मोबिलिटी संभव बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।


भारत के गाँवों में एयरटेल पेमेंट्स बैंक के अद्वितीय एवं विशेष मॉडल तथा गहरी पहुँच और एक मजबूत डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ यह बैंक वंचित समुदायों तक सेवाएं पहुँचाने के लिए मजबूत स्थिति में है। देश में होने वाले हर चार AePS ट्रांज़ैक्शंस और हर दो रेमिटेंस में से एक की प्रोसेसिंग एयरटेल पेमेंट्स बैंक द्वारा ही की जाती है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक के पास 500,000 से अधिक एक्टिव बैंकिंग पॉईंट है, जिनके साथ यह बैंक हर चार में से तीन गाँवों तक सेवाएं पहुँचाता है और भारत में लगभग 1 प्रतिशत डायरेक्ट बेनेफिट ट्रांसफर्स की प्रोसेसिंग करता है। 


एयरटेल पेमेंट्स बैंक प्रमुख एग्रीगेटर्स के साथ साझेदारी में ऑम्नीचैनल बी2बी डिजिटल पेमेंट्स में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है और 16 बिलियन अमेरिकी डॉलर के लेनदेन की प्रोसेसिंग कर रहा है। यह बैंक करेंट अकाउंट, क्यूआर, साउंडबॉक्स सॉल्यूशंस जैसी इंटीग्रेटेड पेशकशों द्वारा छोटे ऑफलाईन मर्चेंट्स को डिजिटल अर्थव्यवस्था से जोड़ रहा है तथा सुगम एवं रियल-टाईम पेमेंट और प्रभावशाली सैटेलमेंट्स में मदद कर रहा है।


एयरटेल पेमेंट्स बैंक डिजिटल बैंकिंग और फाईनेंशियल समावेशन को बढ़ावा देने में मुख्य भूमिका निभा रहा है तथा देश में सुगम व सुरक्षित बैंकिंग सेवाएं आसानी से उपलब्ध करा रहा है।