नई दिल्ली। टूरिसम फाइनेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही के लिए अपने अनऑडिटेड वित्तीय परिणामों की घोषणा की है। कंपनी कुल आय 65.82 करोड़ रुपए रही।  एबिटडा  59.85 करोड़ रुपए और  शुद्ध लाभ  30.56 करोड़ रुपए। कंपनी के शुद्ध लाभ मार्जिन में 46.43 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई।  कंपनी के अब तक के सर्वश्रेष्ठ त्रैमासिक वित्तीय प्रदर्शन के बाद प्रबंधन भविष्य को लेकर आशावादी है।