- शुद्धता की कसौटी पर सौ फीसदी खरी मिठाइयों का भंडार 

एवीएस न्यूज.भोपाल
शुद्धता और क्वालिटी के दम पर राजधानी सहित देश-विदेशों में मनोहारी मिठाइयों और लजीज व्यंजनों के स्वाद की छटा बिखरने वाला हमीदिया रोड़ और एमपी नगर स्थित ‘मनोहर डेयरी एंड रेस्टोरेंट’ मौजूदा समय में किसी पहचान का मोहताज नहीं है। क्योंकि मनोहर डेयरी की मिठाई और इसकी शुद्धता से बच्चे, बूढ़े और जवान सभी बखूबी से रूबरू हैं। यही वजह है कि जब मिठाई की बात आती है तो लोग मनोहर डेयरी की मिठाई की दाद देते हैं। 150 प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध कराने में महारथ हासिल करने वाली राजधानी भोपाल की यह मशहूर फर्म द्वारा मिठाईयां शुद्ध दूध की, प्योरटी वाली रॉ-मटेरियल और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसके अलावा खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के मापदंडों का 100 प्रतिशत पालन किया जा रहा है।  


संचालक मनोहर हरवानी और मुरली मनोहर हरवानी ने बताया कि मनोहर डेयरी नामक फर्म की स्थापना पिताजी स्वर्गीय श्यामसुंदर हरवानी द्वारा 1970 में की थी। तब पिताजी डेयरी व्यवसाय में ही नहीं, बल्कि रेस्टोरेंट के क्षेत्र में अच्छे-अच्छों को लोहा मनवाया। यह सब किया उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और प्योरिटी के दम पर।

श्री हरवानी बताते हैं कि पिताजी मिल्क किंग के नाम मशहूर थे। उन्हीं के परिश्रम से रखी गई नींव का ही आर्शिवाद है कि आज मनोहर डेयरी एंड रेस्टोरेंट नाम और यहां निर्मित उत्पाद जन-जन में लोकप्रिय है। आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्णमनोहर डेयरी बदलते परिदृश्य के अनुकूल अपने आप को ढालते हुए बेहतर ग्राहक सेवा को महत्व दिया, सेवा का दायरा बढ़ाते हुए फर्म में ऑनलाईन खरीदी की सुविधा उपलब्ध कराई।

 

150 प्रकार की मिठाइयां (जो वैरायटीनुसार 300 रुपए से 2500 रुपए किलो के भाव है), 30 से अधिक प्रकार की नमकीन उपलब्ध कराने के अलावा लजीज जायकेदार व्यंजन का स्वाद चखाने में ख्याति प्राप्त नाम मनोहर डेयरी आमजन को किफायती दाम पर गुणवत्तायुक्त दुग्ध प्रोडेक्ट आयटम और बिना अंडा वाला बेकरी भी उपलब्ध का श्रेय प्राप्त किए हुए है। 


-गोविन्दपुरा में केन्द्रीयकृत हाईजीनिक किचन  
पिछले 64 सालों का अनुभव रखने के साथ मनोहारी और विभिन्न वैरायटीज की मिठाईयां बनाने में अग्रणी 46 वर्षों से हमीदिया रोड में संचालित मनोहर डेयरी बेहतर और गुणवत्तापूर्ण मिठाई के लिए प्रसिद्ध है। संस्थान के संचालक मनोहर हरवानी ग्राहक सेवा में विस्तार करते हुए शहरवासियों को ऑनलाइन खरीद की सौगात दे रहे है।

 

ऑनलाइन सेवा भी

मनोहर डेयरी के संचालक मनोहर हरवानी, मुरली हरवानी ने मुताबिक मनोहर डेयरी ‘डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट मनोहर डेयरी डॉट कॉम’ के नाम से ऑनलाइन सेवा शुरू भी है। जिसके जरिए राजधानीवासी ही नहीं बल्कि देश-विदेश के लोग हमारे इस संस्थान से मनचाही मिठाई घर मंगवा सकते हैं। जिसके प्रतिपालन में मनोहर डेयरी की पूरी सहभागिता है। लोगों को घर बैठे मिठाइयों की डिलेवरी 24 घंटे के भीतर उपलब्ध कराई रही है। 

 


 

एमपी नगर में यूएसपी डिशेज और मिठाईयां
राजधानी शहर का सबसे ज्यादा पसंदीदा फूड जाइंट और स्वीट शॉप, मनोहर डेयरी एवं रेस्टोरेंट एमपी नगर जोन-1 में भी संचालित है। अपनी यूएसपी डिशेज और मिठाईयों के अलावा भी नए भोपाल के माहौल और एमपी नगर के फ्राउड का ख्याल रखते हुए यहां कई नई डिशेज व सुविधाएं बढ़ा दी गई हैं। इतना ही नहीं यहां डिस्प्ले को लेकर भी ऐसे एक्सपेरिमेन्टस् किए गए है जो भोपाल में अब तक कहीं देखने को नहीं मिले हैं। मनोहर डेयरी के संचालक मुरली मनोहर हरवानी ने बताया कि एम.पी.नगर की मनोहर डेयरी को तीन लोर्स में सजाया गया है।  होम डिलेवरी सुविधाएं- मनोहर डेयरी के संचालक मुरली हरवानी के सुपुत्र कुश हरवानी और विनय हरवानी ने बताया कि ऑनलाइन खरीदी सुविधा उपलब्ध होने के साथ यहां होम डिलेवरी की सुविधा भी दी जा रही है ताकि लोग घर बैठे यहां के जायके का आनंद ले सकें।