'हर घर तिरंगा' अभियान , मोदी और सीएम की अपील से झंडे-टोपी से ले बैच और टी-शर्ट की भी बढ़ी डिमांड
.भोपाल। आजादी का जश्न 15 अगस्त पूरे उत्साह के साथ मनाने के लिए लोग तैयारी में जुटे हैं। सरकारी कार्यालयों सहित अन्य जगहों पर तैयारियां शुरू हो गई है। 15 अगस्त को लेकर तिरंगा झंडे का बाजार सज गया है। बाजार में कपड़े के तिरंगे के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की टोपी और बैच भी शामिल है। शहर के बाजारों में तिरंगा की दुकानें सज गई हैं। दुकानदारों ने तिरंगा झंडों, टोपी और बैचो का स्टॉक कर लिया है। गले में डालने वाली तिरंगा की पट्टिया भी लोग 15 अगस्त के लिए बुक करा रहे हैं। इस बार बाजार मंदा है पर उत्साह में कोई कमी नहीं है। राष्ट्रीय पर्व के मौके पर बाजार में तिरंगे के अलावा स्टीकर, बैच व रिस्ट-बैंड, पगड़ी, टोपी, टी-शर्ट, साड़ी भी तिरंगे के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। शहर के प्रतिष्ठान, रेस्तरां, शॉपिंग मॉल्स भी स्वतंत्रता दिवस की तैयारी में हैं। स्वतंत्रता दिवस के झंडे और अन्य सामान की कीमत शहर में बिकने वाली झंडे अलग-अलग तरह व अलग-अलग मूल्य के हैं। पेपर झंडा 5 रुपए से 25 रुपए प्रति पीस, बाइक झंडा 15 रुपए से 70 रुपए, कपड़ा झंडा 20 रुपए से 150 रुपए, बैच तीन रुपए से 50 रुपए तक, है। इसके अलावा अन्य भी कई सामान बाजार में उपलब्ध है, जो लोगों को अपनी ओर खींच रहे हैं।
- करीब 600 करोड़ रुपए का तिरंगा झंडा बिकेगा की उम्मीद
चुनाव सामग्री के अलावा झंडे, बैनर, बिल्ला आदि का पिछले 25 वर्षों से राजधानी में बिक्री करने वाले शीला एड मेकर फर्म के संचालक अजय अग्रवाल ने कहाकि 'हर घर तिरंगा' अभियान अपील के चलते राष्ट्रीय ध्वज की बिक्री बढ़ गई है। आयोजित होने वाले तिरंगा गौरव यात्रा, सार्वजनिक सभा और सम्मेलनों के लिए राष्ट्रीय ध्वज की खरीदी और बुकिंग की जा रही है। अजय अग्रवाल ने बताया कि 'हर घर तिरंगा' अभियान से अनुमान है कि समूचे देश में 600 करोड़ रुपए से अधिक का तिरंगा झंडा बिकेगा। इससे 10 लाख से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा। तिरंगा झंडा निर्माण और बिक्री का यह नया रिकॉर्ड देश में बना है।

- शीला एड मेकर की अनूठी पहल, कम दाम पर बिक्री के साथ नि:शुल्क वितरण, ताकि पहुंचे ‘हर घर-हर हाथ’ में तिरंगा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संकल्प हर घर तिरंगा अभियान को साकार करने राजधानी की 25 साल पुरानी संस्था शीला एड मेकर के संचालक अजय अग्रवाल ने इस 15 अगस्त के लिए अनूठी पहल की घोषणा की है। अग्रवाल जो हर साल 15 अगस्त और 26 जनवरी के सुअवसर पर नवाचार करते हैं इस बार राजधानी वासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा काफी कम दाम पर उपलब्ध कराने के साथ हर घर तिरंगा अभियान के तहत शहर की गरीब बस्तियों में नि: शुल्क तिरंगा झंडा वितरण की भी ऐलान किया है।
राजधानी के सात नंबर बस स्टॉप, भाजपा कार्यालय के समीप और न्यूमार्केट स्थित प्रचार-प्रसार सामग्री विक्रेता फर्म शीला एड मेकर्स के संचालक अजय अग्रवाल ने इस 15 अगस्त को हर घर-घर तिरंगा और हर हाथ में राष्ट्रीय ध्वज पहुंचे, इसके लिए उन्होंने तिरंगा झंडा को आधे रेट पर उपलब्ध करा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि राष्टï्रीय ध्वज के साथ तमाम तरह के बैनर-पोस्टर और प्रचार सामग्री के अग्रणी विके्रता और निर्माता ‘शीला एड-मेकर्स’ ने 15 अगस्त को दृष्टिïगत रखते अपने दो आउटलेट पर कार्यालय, स्कूल, सरकारी-अर्धसरकारी संस्थाओं को काफी कम दाम पर तिरंगा झंडा की खरीदी के लिए सुनहरा ऑफर दिया है।
- कराई जा रही है एडवांस बुकिंग
अग्रवाल ने बताया कि हमारी दोनों आउटलेट विभिन्न वैरायटीज के तिरंगे से सज गए हुए है। तिरंगे के अलावा बिल्लेे, रिबिन, टी-शर्ट, हेयरबैंड, हैंडबैंड, कीरिंग आदि चीजें प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। इन सभी चीजों पर तिरंगा बना हुआ है। तिरंगा फहराने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। लोग एडवांस बुकिंग कर रहे हैं।
- ऑनलाइन खरीदारी सेवा उपलब्ध
डिजिटल इंडिया की राह चलते हुए शीला एड मेकर ग्राहकों को सामग्री खरीदी की सेवा ऑनलाईन उपलब्ध करा रही है। क्वालिटी, गुणवत्तायुक्त समस्त चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ शीला एड मेकर द्वारा टी-शर्ट, टोपी की मैन्युफैक्चरिंग सहित प्रिंटिंग का समस्त कार्य वार्षिक कैलेंडर,पोस्टर,बैनर आदि का कार्य सुव्यवस्थित ढंग और क्वालिटीयुक्त करने एक युनिट भी स्थापित कर ली है। चुनावी रंग में रंगने वालों को देश-दुनिया के कोने-कोने में सामग्री पहुंचाने कंपनी करीब दर्जनभर ऑनलाइन सेवा प्रदाता कंपनियों के साथ गठबंधन की है।
- ऑर्डर मिलने पर माल की सप्लाई चंद घंटों में
आधुनिकीकरण और मशीनरीकरण से युक्त शीला एड मेकर अपने ग्राहकों न सिर्फ किफायती दाम में बेहतर चुनाव सामग्री उपलब्ध कराने वाली अग्रणी संस्था में शुमार हुई है बल्कि छोटे से छोटा और बड़े से बड़ा ऑर्डर अनुरूप माल की आपूर्ति संबंधित व्यक्ति को 12 से 18 घंटे में प्रदान करने में भी सक्षम हैं।

