आईसीएसआई के भोपाल चैप्टर ने वर्ष 2026 के लिए नए अध्यक्ष और सचिव चुने
एवीएस न्यूज.भोपाल
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान (आईसीएसआई ) के भोपाल चैप्टर की नवीन प्रबंधन समिति का गठन किया गया है, जिसमें सीएस अंकुर चौकसे को सर्वसम्मति से अध्यक्ष तथा सीएस मनीष पाटीदार को सचिव निर्वाचित किया गया है। नव-निर्वाचित अध्यक्ष सीएस अंकुर चौकसे इससे पूर्व लगातार दो वर्षों तक आईसीएसआई भोपाल चैप्टर के सचिव के रूप में अपनी सेवाएँ दे चुके हैं। उनके कार्यकाल के दौरान चैप्टर की गतिविधियों में निरंतर वृद्धि हुई तथा सदस्यों और छात्रों के लिए आयोजित व्यावसायिक एवं कौशल विकास कार्यक्रमों को नई दिशा मिली।

इस अवसर पर सीएस अंकुर चौकसे ने कहा कि मेरी प्राथमिकता तीन प्रमुख स्तंभों 9क्षमता, आत्मविश्वास और विश्वास पर केंद्रित रहेगी। हमारा प्रयास रहेगा कि कंपनी सचिव पेशे को केवल अनुपालन तक सीमित न रखते हुए व्यावहारिक कौशल, नेतृत्व क्षमता और उद्योग से प्रभावी जुड़ाव के माध्यम से सशक्त किया जाए। हम उच्चतम नैतिक मूल्यों के साथ आईसीएसआई भोपाल चैप्टर को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं।
आईसीएसआई भोपाल चैप्टर की नवगठित टीम आने वाले समय में व्यावसायिक विकास, उद्योग–संस्था समन्वय, छात्र सशक्तिकरण तथा ज्ञानवर्धक कार्यक्रमों के माध्यम से कंपनी सचिव पेशे को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेगी। शीघ्र ही चैप्टर द्वारा कई महत्वपूर्ण एवं नवाचारी कार्यक्रमों की घोषणा की जाएगी।

