एवीएस न्यूज.भोपाल 
  बिरला कॉरपोरेशन लिमिटेड की यूनिट सतना सीमेंट वर्क्स द्वारा समय-समय पर सामाजिक एवं विकासात्मक कार्य किए जाते रहे हैं। सीमेंट वर्क्स, सतना द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों के निर्वहन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बठिया कला में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर पंचायत भवन परिसर में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न बीमारियों से पीड़ित ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार किया गया। 


संस्था के प्रेसिडेंट कौशल मिश्रा का उद्देश्य है कि सीमेंट प्लांट की प्रगति के साथ-साथ आसपास के गांवों का भी समग्र विकास हो, ग्रामीण किसानों की आजीविका सुदृढ़ बने तथा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित की जा सकें। एचआर हेड आरके  गिरी एवं क्लस्टर हेड  रंजीत प्रसाद के नेतृत्व में इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर के दौरान ग्राम बठिया कला के कुल 102 ग्रामीणों की विभिन्न रोगों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर बिरला कॉरपोरेशन के मेडिकल ऑफिसर डॉ. तबरेज़ खीरा द्वारा मरीजों का उपचार किया गया एवं उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। शिविर के सफल आयोजन में सीएसआर विभाग के मैनेजर विजय चौबे, सुश्री अनामिका सिंह तथा बिरला संस्था की सहयोगी स्वयंसेवी संस्था पैक्स का सराहनीय योगदान रहा।