भोपाल में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन, 280 मरीजों की जांच
60 को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन
एवीएस न्यूज.भोपाल
भोपाल उत्सव मेला समिति एवं सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से अटल राम सिंधी धर्मशाला, सिंधी कॉलोनी, बेरसिया रोड पर निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ विधायक आतिफ अकील एवं भोपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
भोपाल उत्सव मेला समिति के महामंत्री अजय सोगानी ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में कुल 280 बाह्य नेत्र रोगियों की जांच की गई। जांच के दौरान 60 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए सेवा सदन चिकित्सालय रेफर किया गया।
इस अवसर पर कई गणमान्य लोग एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें भोपाल उत्सव मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन अग्रवाल, चंद्रशेखर सोनी, अशोक गुप्ता, सुनील जैन, अनुपम अग्रवाल, सुमित गर्ग, कमल जैन, श्वेता, डॉ. योगेंद्र मुखिया, डॉ. महेश गुप्ता, कमल पंजवानी, परमजीत बेदी, वीरेंद्र कुमार जैन, श्रीजी नारायण सिंह कुशवाहा, पहलाद दास अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, सुनील जैन (गोल्डन), रवि गगरानी, कृष्ण गोपाल गटानी, सत्यनारायण बागढ, सेवा सदन ट्रस्टी रमेश आवत रामानी तथा अटल राम सिंधी धर्मशाला ट्रस्टी गुरुदास, रमेश नाथनी, दीपक राजानी और रामचंद्र राजदेव, हरीश ज्ञानचंदानी शामिल रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए सेवा कार्यों की सराहना की।






