केनरा बैंक के सीबीओए के अधिकारियों ने बांटे अनाश्रित बच्चों को खेल सामग्री
भोपाल। केनरा बैंक सीबीओए के अधिकारियों ने केनपाल के बैनर तले सीबीओए के जनरल सेक्रेटरी के रवि कुमार जीके मार्गदर्शन में तथा केके त्रिपाठी के नेतृत्व मेंं शिवपुरी में मंगलम बाल गृह में अनाश्रित बच्चों को खेल सामग्री और जूते -मोजे तथा खाने का सामग्री का वितरित कर मानवता की सेवा की। बैंक के अधिकारी बैंक में ग्राहक सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्य में भी योगदान देते हैं सीबीओए के अधिकारियों ने किया गया। यह सामाजिक कार्य मानवता की मिसाल पेश करता है। इस सामाजिक कार्य में बाल गृह के प्रभारी अजय सेमरिया तथा केनरा बैंक से सीबीओए शिवपुरी के गौरव गुप्ता,धर्मेंद्र,उज्जवल, राम नरेश मीणा, टीएन वेंडियाजी, पुष्कर पांडेय पियूष शर्मा तथा मनीष चतुर्वेदी मौजूद रहें।

