चेंबर चुनाव:  मतदाता सूची में गड़बड़ी, शिकायत रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज ग्वालियर में 
एवीएस न्यूज ..भोपाल
भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के वार्षिक चुनाव 2026-29 में चुनाव अधिकारी और पूर्व महामंत्री की कार्यस्थानी चेंबर के मेंबर उजागर कर रहे हैं। चेंबर के कुछ मेंबरों का कहना है कि उनके द्वारा आजीवन सदस्यता शुल्क के साथ गतिविधि शुल्क चेंबर कार्यालय में सचिव के समक्ष जमा कराई गई और बकायदा इसकी रसीद भी प्राप्त की, लेकिन पूर्व महामंत्री के इशारे पर बनी मतदाता सूची में उनकी नाम ही गायब है। जिसकी शिकायत चेंबर सचिव को संस्था के आईडी मेल में करने के साथ भोपाल कलेक्टर के अलावा कंपनी मामलों के मंत्रालय और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, ग्वालियर से भी करने की तैयारी है। 


 ऐसा मैं अगले ही नहीं, मेरी जानकारी में करीब 7 लोग और है

चेंबर के एक सदस्य सुनील गोधा ने बताया कि 27 सितंबर 2022 को मैने चेक के मार्फत (चेक नंबर 934587 एसबीआई) 9900 रुपए की आजीवन मेंबरशिप जमा की थी,लेकिन चेंबर के चुनाव अधिकारी द्वारा प्रकाशित की गई मतदाता सूची में मेरा नाम कही नहीं है। ऐसा मैं अगले ही नहीं, मेरी जानकारी में करीब 7 लोग और है। सुनील गोधा ने बताया कि एक ओर जहां आजीवन सदस्य मतदाता सूची से बाहर किया तो, वहीं सुरेश लाहोटी, सुनील जैन राजहंस आईएसबीटी भोपाल सहित ऐसे कई सदस्य हैं जिनके नाम मतदाता सूची में दो जगह है।  


 गड़बड़ी चुनाव को प्रभावित करने का सवालिया निशान खड़े कर रहे
उन्होंने कहा कि पूर्व महामंत्री के इशारे पर चेंबर सचिव द्वारा मतदाता सूची में की गई इस प्रकार की गड़बड़ी चुनाव को प्रभावित करने का सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। तो काउटिंग और आर्डिट रिपोर्ट भी सवाल के घेरे में हैं। सुनील गोधा ने कहा कि आनन-फानन में चेंबर सदस्यों की वोटर लिस्ट बनाना और जारी करना गड़बड़ी के संकेत हैं और इसके घेरे में कार्यवाहक अध्यक्ष, कोषाध्यक्ष भी है जिन्होंने मतदाता सूची का सही परीक्षण नहीं किया।  सुनील गोधा ने कहा कि अब मामले को वे भोपाल कलेक्टर के समक्ष रखने के साथ इसकी शिकायत कंपनी मामलों के मंत्रालय और रजिस्ट्रार ऑफ कंपनीज, ग्वालियर को भी कर रहा हूं।