विस्थापन की कार्यवाही में ग्रामीणों से सहयोग करनें की अपील की 


एवीएस न्यूज. उमरिया/ भोपाल
 कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय कि अध्यक्षता में ग्राम पंचायत घुलघुटी के शासकीय उमा वि शाला में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बताया गया कि कंचन विस्तार परियोजना कंचनपुर ओपन माइंस व्दारा कोयला उत्खनन करने के दौरान आस पास के रहवास पर कंपन उत्पन्न होती है। ग्रामीणों की जान माल की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम से ग्रामीणों के विस्थापन की कार्यवाही की जानी है ।


    कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कहा कि ग्राम में स्थित शासकीय उच्च माध्यमिक शाला के समीप कॉलरी आ चुकी है जिससे ब्लास्टिंग के दौरान भवन में कम्पन होता है जिससे भवन क्षतिग्रस्त होने से बच्चों के जान को खतरा के दृष्टिगत बच्चों को अध्ययन हेतु घुलघुली से लगभग 1-2 कि.मी. दूर कक्षा 6 वीं से 8 तक के बच्चों को शासकीय प्राथमिक शाला नरवार-29 में तथा कक्षा 9 से 12 तक के बच्चों को घुलघुली से लगभग 6-7 कि.मी. दूर शा0 उ मा वि विद्यालय जरहा में शिफ्ट करने की कार्यवाही की जाएगी।


 घुलघुली से उक्त जरहा स्कूल तक बच्चों के आवागमन हेतु एसईसीएल को वाहन व्यवस्था के संबंध में निर्देश दिये गये हैं। उन्होने ग्रामीणों का आव्हान करते हुए बताया कि ग्राम गहिराटोला में स्कूल निर्माण हेतु जमीन आवंटन किया गया है एवं नई स्कूल बिल्डिंग जल्द ही बनायी जाएगी, लेकिन जब तक नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य पूरा न हो जाए, तब तक अपनें बच्चों को उक्त स्कूलों में भेजें ताकि उनके अध्यापन के कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो सके।

   बैठक में एसईसीएल व्दारा बताया गया कि ग्राम में 235 घरों के सर्वे का कार्य पूरा हो चुका है एवं 15 घरों के सर्वे का कार्य होना बांकी है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने कहा कि ग्रामीण जन किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं दें, शासन व्दारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए ग्रामीणों की समस्याओं का निदान किया जाएगा तथा एस ई सी एल के उपस्थित अधिकारियेां जल्द सर्वे कार्य पूर्ण करने व शासन के मुआवजा से संबंधित नियमों की कांपी समस्त परिवारों को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये ताकि सभी कार्यवाही पारदर्शी रूप से किया जा सके। 


इस दौरान उन्होने शासकीय प्राथमिक नरवार-29 एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरहा का भी अवलोकन किया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान उन्होने एसईसीएल को जरहा स्कूल में बायो टॉयलेट स्थापित करनें के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के समय सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, एसडीएम बांधवगढ़ अम्बिकेश प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी, सरपंच बीआरसी एवं एसईसीएल के अधिकारी सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।