गैस कंपनियों को गैस का कोटा 80 फीसदी करने के दे निर्देश देने की मांग  
 एवीएस न्यूज.भोपाल

व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री  हरदीप सिंह पुरी पत्र लिखकर कमर्शियल गैस की आपूर्ति पर गैस कंपनियों द्वारा लगाई गई रोक को तत्काल प्रभाव से बहाल करने की मांग की। गोयल ने पत्र में उल्लेख किया कि कमर्शियल गैस आपूर्ति बाधित होने से उद्योग, अस्पताल, कॉलेज, स्कूल, होटल, रेस्टोरेंट, कैटरिंग आदि अपना भोजन एवं नाश्ता और भोपाल तैयार नहीं कर पा रहे हैं।

 उन्होंने बताया कि भोपाल, मध्यप्रदेश सहित पूरे भारत में कंपनियों की इस व्यवस्था से व्यावसायिक गतिविधियों पर दुष्प्रभाव पड़ा है। शादी, ब्याह में होने वाले प्रसंग में भी कमर्शियल गैस का संकट खड़ा हो गया है वे  भोजन आदि का कार्य नहीं कर पा  रहे है। 
गोयल ने कहा कि संगठन का सुझाव है कि कमर्शियल एवं घरेलू गैस का कोटा 80 फीसदी करने के लिए कंपनियों को निर्देशित करें।  जिससे घरेलू गैस के उपभोक्ता एवं व्यावसायिक गतिविधियों में गैस के उपयोग में थोड़ी बचत आसानी से हो पाएगी। यदि देश में या भोपाल में 100 फीसदी कमर्शियल गैस प्रतिबंधित हो जाएगी तो उद्योग, हॉस्पिटल, कॉलेज, स्कूल, कैटरिंग, होटल आदि कैसे चल पाएंगे।

अतः आग्रह है कि इस बारे में कुछ ऐसी नीति बनाएं कि घरेलू गैस एवं कमर्शियल गैस के वितरण का कार्य थोड़ी बचत के साथ व्यवस्थित चले और देश में आने वाले या देश के अंदर जाने वाले व्यापारी, पर्यटन, अधिकारियों आदि को असुविधा नहीं हो।