एवीएस न्यूज.नई दिल्ली
 पोको ने भारत में पोको एम8 5जी को लांच किया है। यह स्‍मार्टफोन एक स्लिम, लाइटवेट डिज़ाइन, शानदार एमोलेड डिस्‍प्‍ले, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और पूरे दिन चलने वाली बैटरी के संयोजन के जरिये रोजमर्रा के मनोरंजन में महत्वपूर्ण अपग्रेड लेकर आया है।

इसे उन यूजर्स के लिए डिज़ाइन किया गया है जो स्ट्रीमिंग, गेमिंग, सोशल मीडिया, फोटोग्राफी और दैनिक उत्पादकता के लिए अपने स्मार्टफोन पर निर्भर रहते हैं, पोको एम8 5जी वास्तविक दुनिया के उपयोग को बेहतर बनाने वाले व्यावहारिक अपग्रेड पर फोकस करता है।  शाओमी इंडिया के चीफ बिजनेस ऑफिसर संदीप सिंह अरोड़ा ने कहाकि पोको एम8 5जी सीरीज एक बड़ा विकास है।