भोपाल दुग्ध संघ ने इस दिवाली रखा 54 हजार 312 किलो मिठाई बिक्री का लक्ष्य , बल्क ऑर्डर बुकिंग पर 12 फीसदी का डिकाउंट  


आत्माराम सोनी .भोपाल


राजधानीवासियों को गुणवत्तायुक्त पर्याप्त दूध और दुग्ध प्रोडक्ट उपलब्ध कराने में महारथ हासिल करने वाला सरकारी उपक्रम, सहकारी दुग्ध संघ मर्यादित भोपाल ने इस दिवाली शहर वासियों के विश्वास को और सुदृढ़ बना रहा है। अत: दिवाली पूर्व भोपाल दुग्ध संघ द्वारा निर्मित सांची पेड़ा, ब्रज पेड़ा,  गुलाब जामुन, मिल्क केक, मावा और शुगर फ्री मिठाई की बिक्री काफी बढ़ गई है। इस दिवाली भोपाल दुग्ध संघ ने भोपाल में 54 हजार 312 किलो ग्राम उक्त मिष्ठानों की बिक्री का लक्ष्य रखा है।

  अब लोगों का विश्वास सांची दूध के अलावा दुग्ध संघ द्वारा निर्मित दुग्ध उत्पादों के प्रति काफी बढ़ा
भोपाल के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रीतेश जोशी ने बताया कि गत वर्षों की तुलना में अब लोगों का विश्वास सांची दूध के अलावा दुग्ध संघ द्वारा निर्मित दुग्ध उत्पादों के प्रति काफी बढ़ा हैं। शहरवासियों के इस विश्वास को और मजबूती प्रदान करने संघ ने दिवाली पर विशेष तैयारी की है।

बल्क ऑर्डर दिए गए है और दिए भी जा रहे हैं

शहर में विभिन्न स्थानों पर संचालित करीब 1000 आउटलेट पर पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मिल्क केक और शुगर फ्री मिठाई, मावा, घी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के साथ -साथ सरकारी और अर्द्धसरकारी संस्थानों के साथ स्कूल, कालेजों के साथ निजी संस्थानों द्वारा बल्क ऑर्डर दिए गए है और दिए भी जा रहे हैं।


 थोक में सीधे दुग्ध संघ के प्लांट से खरीदी पर विशेष छूट 
 भोपाल दुग्ध संघ के विपणन प्रभारी शलभ सियोते के मुताबिक प्राप्त बल्क ऑर्डर के अनुरूप संबंधित ऑर्डर प्रदाता संघ द्वारा आपूर्ति प्रदाय की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता को रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मिल्क केक और शुगर फ्री मिठाई ज्यादा मात्रा में चाहिए तो वह दुग्ध संघ में मोबाइल नंबर 9406900298 पर संपर्क करते हैं और अपनी डिमांड ऑर्डर बुक करा सकते हैं।  अगर कोई संस्थान कंपनी दुग्ध संघ के प्लांट से थोक में पेड़ा, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, मिल्क केक और शुगर फ्री मिठाई, मावा, घी की खरीदी करेगा, उसे संघ द्वारा दिवाली ऑफर के तहत विशेष छूट भी दी जा रही है। 


शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंच रहे दुग्ध संघ के मिल्क प्रोडक्ट 
राजधानीवासियों का अटूट विश्वास अर्जित करने वाला भोपाल दुग्ध संघ प्लांट में स्वच्छ वातावरण में निर्मित दुग्ध उत्पादों की मांग न सिर्फ भोपाल शहर में है बल्कि जिले के ग्रामीण अंचलों में भी है। अत: इस बात को ध्यान में रखते हुए दुग्ध संघ इस दिवाली शहर ही नहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी दुग्ध उत्पादों की सप्लाई के लिए सकारात्मक कदम उठाए हुए है।