भोपाल।  दीपावली त्योहार के दृष्टिगत संपूर्ण मध्यप्रदेश में मिलावटी खाद्य पदार्थ के विरूद्ध सघन अभियान चलाने के निर्देश नियंत्रक, खाद्य एंव औषधि प्रशासन व्दारा समस्त कलेक्टर एंव अभिहित अधिकारी , खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को दिए गए है। इसी क्रम में  मंगलवार को कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार आगामी त्योहारों में आमजन को शुद्ध एंव गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थो की सुगम उपलब्धता के लिए खाद्य सुरक्षा प्रशासन व्दारा चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से शहर के विभिन्न स्थलों कर  टीम ने  निरीक्षण किया। 

 


 - खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने  के लिए निर्देशित किया 
निरीक्षण के दौरान टीम ने खाद्य कारोबारकर्ताओं को दुकान में स्वच्छता रखने एवं खाद्य पदार्थों को ढंक कर रखने  के लिए निर्देशित किया गया। खाद्य कारोबारकर्ताओं को किसी भी दशा में दूषित एवं खराब खाद्य सामग्री का विक्रय न करने के निर्देश दिए।


-  दो क्विंटल मावा मिलावट जप्त किया 
 खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला भोपाल की सयुंक्त टीम व्दारा पुराने भोपाल स्थित अरिहंत डेयरी से मावा के नमूने लिये गए  एंव लगभग दो क्विंटल मावा मिलावट की शंका के आधार पर जप्त किया गया। 


- इन संस्थानों पर  दी दबिश और लिए नमूने 
 न्यूमार्केट स्थित छपन्न भोग से मिठाई बादाम पाकिजा के नमूने, ब्रजवासी स्वीट्स न्यूमार्केट से बर्फी के नमूने, अहुजा प्रोटीन न्युमार्केट से पाईनएप्पल ड्राईड फ्रूट्स पेक्ड के नमूने, बंगरसिया स्थित जय महाकाल डेयरी एंव स्वीट्स से मावा एंव पनीर, राय स्वीट्स बंगरसिया से लड्डू एंव गणेश किराना बंगरसिया से नमकीन के नमूने राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजे जाने के लिए संग्रहित किए।  


- खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जांच 
 इसके अतिरिक्त चलित खाद्य प्रशिक्षण प्रयोगशाला व्दारा जवाहर चौक स्थित राजस्थान स्वीट्स से मावा पेड़ा, मलाई बर्फी, बंगाली मिठाई, न्यूमार्केट स्थित ग्वालियर गजक से बर्फी के नमूनों की चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से मौके पर ही जांच की गई। सभी मानक पाए गए। चलित खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला के माध्यम से विगत एक सप्ताह में 157 खाद्य पदार्थों के नमूने मौके पर जांच की।  


- निरीक्षण दल टीम में ये लोग रहे मौजूद 
निरीक्षण दल में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  पंकज श्रीवास्तव, अरूणेश कुमार पटेल, भोजराज धाकड़,  साधना सक्सेना,  पूजा शाक्या,  जेपी  विश्वकर्मा एंव  जेपी लववंशी उपस्थित रहे।