एवीएस न्यूज.भाेपाल
थोक और रिटेल व्यापारियों की शीर्ष संस्था कंफेडरेशन ऑफ ऑल  इंडियां ट्रेडर्स (कैट) भोपाल के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने केंद्रीय मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया से सौजन्य भेंटकर व्यापार जगत में व्याप्त समस्याओं के निदान  को लेकर चर्चा की है। उन्होंने भोपाल के प्रमुख बाजारों में डिजिटल कनेक्टिविटी, भारतनेट के विस्तार तथा स्मार्ट मार्केट -स्मार्ट व्यापार मॉडल को लागू करने की मांग रखी। 
 धर्मेंद्र शर्मा ने व्यापारियों के लिए साइबर सिक्योरिटी जागरूकता, डिजिटल भुगतान सुरक्षा तथा “व्यापारी साइबर हेल्पडेस्क” की स्थापना पर विशेष जोर दिया।

इसके साथ ही इंडिया पोस्ट के माध्यम से व्यापारिक लॉजिस्टिक्स सपोर्ट बढ़ाने, स्टार्ट-अप्स के लिए डिजिटल व्यापार इनोवेशन सेंटर बनाने तथा 5जी टावर इंस्टॉलेशन को तेज करने के सुझाव भी रखे गए। सिंधिया ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक रूप से संज्ञान लेते हुए आवश्यक सहयोग एवं समर्थन का आश्वासन दिया।