भोपाल। राजधानी स्थित थोक बाजार हनुमानगंज के व्यापारियों ने आज कांटा पूजा किया और मुहूर्त सौदे किए। इस मौके पर कैट के पूर्व प्रदेश महामंत्री रमाकांत तिवारी ने बताया कि वाधवानी एंड ब्रदर्स के संचालक रवि वाधवानी ने विधिवत कांटा पूजन किया।

इस मौके पर विवेक साह, सुभाष वाधवानी, प्रवीण वाधवानी, लव वाधवानी  एवं रमेश ग्वालानी, श्याम कुमार हेमनानी, कृष्ण कुमार ग्वालानी आदि मौजूद रहे हैं। तिवारी ने बताया कि शुभ दीपावली का कांटा पूजन कर व्यापारियों ने बाजार में सुख समृद्धि की कामना की गई।

उन्होंने बताया कि कांटा पूजन के बाद व्यापार के लिए तेल 134 रुपए 50 पैसे, पाम खुला तेल 136 रुपए, कृति 15 किलो 2301, रुचि स्टार 15 किलो 2175 , सुमन वनस्पति 15 किलो 2021, सुमन पाम आयल 2200, सुमन कॉटन रिफाइंड 2300, कुंदन मूंगफली 15 किलो 2450 रुपए, कुंदन सरसों तेल कच्ची घानी 2850 रुपए, सिक्का 2750 रुपए,  सनफ्लावर फॉर्चून 2250 रुपए ,शक्कर एम30 4300, शक्कर सुपर एस 4250 और शक्कर एस 4230 रुपए के भाव मुहूर्त सौदे हुए।