एवीएस न्यूज .भोपाल

भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के नवनिर्वाचित अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहाकि व्यापारी खुश होगा तो चेंबर मजबूत होगा। राजधानी के व्यापारियों की संस्था को सशक्त बनाने के मेरा संकल्प है।

व्यवसाय में आने वाली सरकारी विभागों के व्यवधानों को दूर करना ही मेरा पहला लक्ष्य

व्यापारियों की हर समस्या और सुख-दुख में सहभागिता करना ही मेरा धर्म होगा। शहर के व्यापारियों के व्यवसाय में आने वाली सरकारी विभागों के व्यवधानों को दूर करना ही मेरा पहला लक्ष्य है।

प्रदेश स्तर पर भी इसे मजबूती प्रदान करना मेरा संकल्प

राजधानी के इस चेंबर को न सिर्फ भोपाल में सशक्त चेंबर बनाऊंगा, बल्कि प्रदेश स्तर पर भी इसे मजबूती प्रदान करना मेरा संकल्प है। बीसीसीआई के नवनिर्वाचित  अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहाकि अगर प्रदेश स्तर पर संस्था को मजबूती मिलेगी तो शहर के व्यापारियों की समस्याओं का निदान आसानी से होगा।  

व्यापारियों में एकता सबसे जरूरी है

उन्होंने कहा कि व्यापारियों में एकता सबसे जरूरी है। भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब बनाने, थोक फार्मा और मेडिकल ट्रेड को बढ़ावा देने तथा युवा व्यापारियों के लिए स्टार्टअप और निवेश से जुड़े इसके लिए अब संस्था सेमिनार आयोजित भी करेगा।