होलसेल एवं होजरी व्यापारी के बीच पहुंचे चेंबर अध्यक्ष गोयल और सभी पदाधिकारी, की चर्चा
एवीएस न्यूज.भोपाल
राजधानी के व्यापारियों की शीर्ष संस्था भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष और पदाधिकारी व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और व्यापारियों से निरंतर संवादरत है। चेंबर के सभी पदाधिकारी बुधवार को पुराने शहर की होलसेल एवं होजरी व्यापारी संघ के मध्य पहुंचकर यहां व्याप्त व्यापारिक समस्याओं से रूबरू हुए। यहां के व्यापारियों ने अतिक्रमण, पार्किंग को व्यवस्थित करने की ओर चेंबर टीम का ध्यान आकर्षित किया।

राजधानी के जन प्रतिनिधि भी व्यापारियों के हित के लिए पूरी तरह साथ : गोयल
इस मौके पर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष गोविंद गोयल ने कहा कि व्यापारी मेरा परिवार है व्यापारियों के लिए कुछ भी करना पड़े करेंगे, मै सदैव हम साथ हूं। उन्होंने कहा कि राजधानी के जन प्रतिनिधि भी व्यापारियों के हित के लिए पूरी तरह साथ है।
इस दरमियान संस्था के अध्यक्ष अशोक माटा सहित सभी लोगों ने चेंबर के सभी पदाधिकारियों का अभिनंदन और स्वागत किया। इस मौके पर महामंत्री ललित तातेड उपाध्यक्ष कमल पंजवानी अरविंद जैन सुपारी प्रदीप अग्रवाल मंत्री संजीव गेहूं , कोषाध्यक्ष प्रदीप सेवानी कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी अंतरित कोषाध्यक्ष अजय गुप्ता सहित सभी कार्यकारिणी पदाधिकारी मौजूद रहे।

