भोपाल में 99 स्टोर पर स्विगी का मुफ्त डिलीवरी के साथ बड़ा दांव
भोपाल। ऑन-डिमांड सुविधा प्लेटफॉर्म, स्विगी लिमिटेड ने बताया कि वह भोपाल में 99 स्टोर की पेशकश के साथ बड़ा दांव लगा रहा है। कंपनी ने यह भी बताया कि जुलाई से शुरू हुई इस नई पेशकश को ग्राहकों ने बेहद पसंद किया है। इस इको सेवर मोड के जरिए मुफ्त डिलीवरी के साथ 99 की एकमुश्त कीमत पर व्यंजनों की विस्तृत रेंज उपलब्ध करवाई जा रही है।
कीमतों को ध्यान में रखने वाले उपभोक्ताओं और जेन-जी उपयोगकर्ताओं के लिए तैयार की गई यह पेशकश भोपाल के रोजाना के खाने के तरीके को बदल रही है। मा पुलाव, भोपाली आलू के गुटके, दाल बाफला आदि के दिवाने भोपालियो ने 99 स्टोर का उत्साह के साथ स्वागत किया है। इस पेशकश के लिए स्विगी ने स्थानीय रेस्टोरेंट भागीदारों के साथ मिलकर एक ऐसा मेनू तैयार किया है जो किफायती और प्रामाणिकता का संतुलन बनाए रखता है।

