एवीएस न्यूज.भोपाल 
जिला अभिभाषक संघ, भोपाल के आगामी द्विवार्षिक चुनाव 2026-2028 को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी क्रम में मंगलवार को कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद के प्रत्याशी अधिवक्ता विनम्र कुमार कोठारी ने चुनाव अधिकारी के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।


नामांकन दाखिल करने के दौरान अधिवक्ता विनम्र कोठारी ने चुनाव प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी दर्ज कराई। वे इस पद के लिए अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं।


बताया जा रहा है कि अधिवक्ता विनम्र कोठारी अपनी मेहनत, लगन और विनम्र व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। समर्थकों का मानना है कि उनके ये गुण उन्हें बार एसोसिएशन में आगे बढ़ने और मजबूत पहचान बनाने में मदद करेंगे।


जानकारी के अनुसार, कोठारी परिवार का भी अधिवक्ता समुदाय से गहरा जुड़ाव रहा है। परिवार के सदस्य डॉ. पी.सी. कोठारी, अर्चना कोठारी सहित अन्य सदस्य भोपाल बार एसोसिएशन के सक्रिय सदस्य हैं।