उभरती टेक्नोलॉजी वेदांता के इंजीनियरिंग कार्यबल को कर रही प्रोत्साहित
नई दिल्ली । एनर्जी ट्रांज़िशन मैटल्स, ऑयल एंड गैस एवं टेक्नोलॉजी ग्रुप वेदांता लिमिटेड ने अपने इंजीनियरों के उत्कृष्ट योगदान का जश्न मनाया, जो कंपनी के संचालन एवं इनोवेशन का आधार हैं।
वेदांता के 30 फीसदी से अधिक कर्मचारी इंजीनियर हैं, जो इलेक्ट्रोनिक्स, कैमिकल, पेट्रोलियम, इलेक्ट्रिकल, मैटेलर्जिकल, माइनिंग (खनन) एवं थर्मल इंजीनियरिंग से लेकर विशेष क्षेत्रों जैसे एनवायरनमेन्ट, डिज़ाइन, आर्टीफिशियल इंटेलीजेन्स, डेटा साइंस, रीन्युएबल एनर्जी (नवीकरणीय ऊर्जा), रोबोटिक्स में सक्रिय हैं। वे एक साथ मिलकर संचालन में उत्कृष्टता को सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक प्रयास कर रहे हैं तथा भारत के ओद्यौगिक विकास की कहानी को मजबूत बना रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि वेदांता के 30 फीसदी इंजीनियर महिलाएं हैं, जो इसके कोर उद्योगों में लिंग समावेशन को बढ़ावा देने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
कन्सल्टिंग फर्म अवतार द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार मैनुफैक्चरिंग में महिलाओं की भागीदारी 3 फीसदी (कोर इंजीनियरिंग) है। वेदांता देश के प्रतिष्ठित संस्थानों से इंजीनियरिंग प्रतिभा को अपने साथ जोड़ रही है। वित्तीय वर्ष 25 में वेदांता ने आईआईटी, एनआईटी एवं अग्रणी निजी संस्थानों, जम्मू-कश्मीर एवं उत्तर-पूर्व के संस्थानों सहित 50 प्र्रतिष्ठित कॉलेजों के 500 से अधिक इंजीनियरों को अपने साथ जोड़ा है।

