नई दिल्ली। । इस रक्षाबंधन मौके पर मेन ऑफ प्लेटिनम के बोल्ड और लचीले डिजाईन या प्लेटिनम इवारा ने महिलाओं के लिए सुंदर और अभिव्यक्तिपूर्ण डिजाईन का विस्तृत कलेक्शन उपलब्ध कराया है। प्लेटिनम के हर कलेक्शन में गहराई, व्यक्तित्व और भाई-बहन के बीच का अनकहा प्रेम झलकता है। प्लेटिनम ज्वेलरी रिश्तों में भावनाओं, मजबूत इरादों और स्थायी संबंधों की अभिव्यक्ति बनती जा रही है। अपनी दुर्लभ शुद्धता (95 फीसदी  प्लेटिनम से बनी) और मजबूत शक्ति के लिए मशहूर, प्लेटिनम ज्वेलरी युवाओं के दिलों में अपनी जगह बनाती जा रही है।