भोपाल। टेंट केटरिंग एवं इवेंट्स इंडस्ट्रीज के सबसे बड़े ट्रेड फेयर ‘आकार’ जो कि देश की राजधानी दिल्ली ग्रेटर नोएडा में आयोजित हुआ। इस गौरवशाली आयोजन में ऑल इंडिया टेंट कैटरर्स एसोसिएश व आकार इवेंट कंपनी द्वारा अवॉर्ड सेरेमनी में  विश्व प्रसिद्ध शेफ जिन्हें विभिन कूकरी शोज व टेलीविजन पर हम देखते आए है शेफ हरपाल सिंह सोखी ने राजधानी भोपाल के मिलन टेंट एंड केटरिंग संस्थान के संचालक रामबाबू शर्मा को बेस्ट कर्टर्स ऑफ एमपी अवॉर्ड से सम्मानित किया।