पोदार इंटरनेशनल स्कूल में विद्यार्थियों को प्रेरित किया
एवीएस न्यूज.भोपाल
पोदार इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों को एक बार फिर विश्वप्रसिद्ध फ्रीस्टाइल फुटबॉलर जेमी नाइट से प्रेरणा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिला।
विश्व के शीर्ष दस फ्रीस्टाइल फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल तथा अनेक गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के धारक जेमी नाइट की उपस्थिति से विद्यालय परिसर में उत्साह और ऊर्जा का वातावरण देखने को मिला।
भारत की सातवीं यात्रा पर आए जेमी नाइट ने पोदार एजुकेशन नेटवर्क की स्पोर्ट्स एक्सीलेंस पहल के अंतर्गत पोदार इंटरनेशनल स्कूल, भोपाल में एक विशेष प्रेरणादायी कार्यशाला का आयोजन किया।
इस सत्र का उद्देश्य खेल के माध्यम से विद्यार्थियों में सृजनात्मकता, एकाग्रता, अनुशासन और दृढ़ता जैसे गुणों का विकास करना था। पोदार इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों का उत्साह, ऊर्जा और प्रतिभा मुझे निरंतर प्रेरित करती है। जबकि पोदार एजुकेशन नेटवर्क के निदेशक हर्ष पोदार ने कहा कि जेमी नाइट का हमारे संस्थान में बार-बार आगमन हमारे लिए गौरव की बात है। उनकी प्रत्येक यात्रा हमारे विद्यार्थियों पर गहरा और स्थायी प्रभाव छोड़ती है।

