जिला अभिभावक संघ के चुनाव: विनम्र कुमार कोठारी की जीत से संघ एवं कोठारी परिवार में खुशी की लहर
एवीएस न्यूज.भोपाल
जिला अभिभावक संघ, भोपाल के वर्ष 2026-2028 के द्विवार्षिक चुनाव में अधिवक्ता विनम्र कुमार कोठारी ने कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर 1977 मत हासिल करके विजय प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
उनकी जीत के बाद संघ के सदस्यों, समर्थकों तथा कोठारी परिवार में खुशी और उत्साह का माहौल है। जीत के उपरांत विनम्र कुमार कोठारी ने सभी मतदाताओं, वरिष्ठ अधिवक्ताओं एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जीत सभी के विश्वास, सहयोग और स्नेह का परिणाम है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि वे अपने दायित्व का पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि उनका प्रयास संघ के हितों की रक्षा, सदस्यों की समस्याओं के त्वरित समाधान तथा संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में रहेगा। साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों को विश्वास दिलाया कि वे संघ के विकास और सदस्यों के हितों के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उनकी जीत पर कोठारी परिवार के चाचा एवोकेट पीसी कोठारी, पिता भूपेन्द्र कोठारी, बहन एडवोकेट वर्षा कोठारी, आकाश यादव, दीपक पसारी,अक्षय अग्रवाल, प्रखर अग्रवाल और शुभचिंतकों एवं सहयोगियों ने उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।






