एवीएस न्यूज ..भोपाल 
राजधानी के साकेत नगर, सेक्टर 2ए स्थित भवानी शंकर धाम मंदिर में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भवानी शंकर धाम मंदिर समिति द्वारा तीन दिवसीय भव्य शिव बरात एवं  शिव संग पार्वती  विवाह उत्सव का आयोजन 13 फरवरी से आयोजित होगा जो, 15 फरवरी 2026 तक  चलेगा।
 समिति के अध्यक्ष जीडी खंडेलवाल,सचिव पंकज वार्ष्णेय ने बताया कि आयोजित इस भव्य शिव बरात और शोभा यात्रा में   अतिथि के रूप मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, साध्वी कात्यानी दीदी,  तपन भौमिक, अंशुल तिवारी तथा पार्षद नीरज सिंह, जितेंद्र शुक्ला प्रताप सिंह बैंस, महेश मालवी, करनैल, सिंह, एलएन मालवीय, सुधीर  दाते, टीआर मिश्रा सहित अन्य लोग प्रमुख रूप से  मौजूद  होंगे।

पंचवटी  मार्केट  स्थित जय भोले सांची पार्लर के नीलू ने बताया भवानी  शंकर धाम मंदिर में 13 फरवरी  को  देव पूजन, खलमाटी , कुंआ पूजन और लग्र  पत्रिका के साथ  हल्दी और संगीत कार्यक्रम आयोजित  होगा। जबकि 14 फरवरी को देव  पूजन, मंडपाच्छादन , माता पूजन मेंहदी और संगीत  कार्यक्रम तथा  15 फरवरी के सहस्त्रधारा  दर्शन एवं रूद्राभिषेक  पाठ का आयोजन होगा।