क्वाड टॉर्क सीजन 11 का सिस्टेक में भव्य शुभारंभ
भोपाल। बहुप्रतिष्ठित रोमांच से भरी पांच दिवसीय अखिल भारतीय एटीवी डिजाइन, निर्माण और रेसिंग चैंपियनशिप क्वाड टॉर्क सीजन 11 का भव्य शुभारंभ सिस्टेक रातीबड़ में हुआ। यह चैंपियनशिप सिस्टेक के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग द्वारा आईएसएनईई मोटरस्पोर्टस प्राइवेट लिमिटेड, दौलत राम इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और इंदर इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज के सहयोग आयोजित की जा रही है।
भारत के उभरते इंजीनियरों के बीच इंजीनियरिंग प्रतिभा को देखने के लिए 25 से 29 सितंबर बेहद रोमांचकारी होगे। चैंपियनशिप का शुभारंभ मुख्य अतिथि रणदीप सिंह सीईओ-फोरसी एडवाइजर प्राइवेट लिमिटेड ने प्रतियोगिता को ओपन कर फ्लैग ऑफ किया। समारोह में विशेष अतिथि रूबल नंदा, इंदर इंजीनियरिंग इंडस्ट्रीज, उमेश प्रताप सिंह, डायरेक्टर, आईएसएनईई मोटरस्पोट्र्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धार्थ सुधीर अग्रवाल मैंनेंजिंग डायरेक्टर, सागर ग्रुप रहे। इस अवसर पर डॉ. ज्योति देशमुख ग्रुप डायरेक्टर सिस्टेक, डॉ. अभिषेक चौबे, प्रिंसिपल सिस्टेक रातीबड़, तथा एटीवी और ऑटोमोटिव के युवा उत्साही की भीड़ उपस्थित रही। अखिल भारतीय एटीवी चैम्पियनशिप के क्वाड टॉर्क सीजन 11 में देश भर के छात्रों ने भाग लिया और 6 राज्यों से 17 टीमों में अपने इंजीनियरिंग संस्थानों का प्रतिनिधित्व किया। पांच दिवसीय चैंपियनशिप में 25 से 29 सितंबर तक उद्योग और शिक्षा जगत के बीच मजबूत सहयोग देखने को मिलेगा, जिसमें टीमें एटीवी वाहनों को असेंबल करेंगी, अपने वाहन डिजाइन की प्रस्तुतियां देंगी और चैंपियनशिप के लिए मंच तैयार करेंगी।
चैंपियनशिप में तीसरे दिन ब्रेक परीक्षण, ट्रैक्शन आकलन और सस्पेंशन चुनौतियां के परीक्षण व टेस्ट होंगे, जिसके बाद अंतिम दो दिनों में मड ट्रेक रेस, ऊपर की ओर चढ़ना व उतरना, चुनौतियों का सामना करते हुए ऊबड़-खाबड़ ट्रैक पर प्रतिस्पर्धा करेंगे। विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के 1200 से अधिक छात्रों की उपस्थिति ने भी इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप के उत्साह को और बढ़ा दिया, जिसमें विजेताओं को प्रतिभा और तकनीकी नवाचार के शानदार प्रदर्शन रहेगा और ट्रॉफी जीतने वाली टीमें तीन लाख रुपये से पुरस्कृत करें जाएंगे ।

