देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को राजकॉम्प इंफो सर्विसेज लिमिटेड से मिला बड़ा ऑर्डर
नई दिल्ली। देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड (NSE – DEVIT, BSE - 543462) एक वैश्विक आईटी सेवाएं देने वाली कंपनी है, जो क्लाउड सर्विसेस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन, एंटरप्राइज एप्लीकेशंस और मैनेज्ड आईटी सर्विसेस उपलब्ध कराती है। इसके प्रमुख उत्पादों में टैलीजेंस और बाइटसाइगर शामिल हैं।
कंपनी ने घोषणा की है कि उसने राजस्थान सरकार के उपक्रम राजकॉम्प इंफो सर्विसेज लिमिटेड से "पोर्टल वेबसाइट्स" नामक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का ऑर्डर हासिल किया है। इसमें व्यापक आईटी/आईटीईएस और सॉफ्टवेयर विकास सेवाएं प्रदान करनी हैं। इस प्रोजेक्ट के तहत सरकारी डिजिटल प्लेटफार्मों को अधिक प्रतिक्रियाशील और मोबाइल-अनुकूल बनाने के लिए वेब पोर्टलों एवं एप्लीकेशनों को बेहतर किया जाएगा। एक मुख्य डिलीवरबल एडोब एक्सपीरियंस मैनेजर प्लेटफॉर्म का उपयोग कर विकास कार्य और इससे जुड़े मोबाइल एप्लिकेशन कंपोनेंट्स हैं।
देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड के पास भारत में विभिन्न सरकारी संस्थानों से लगभग ₹50 करोड़ के सक्रिय वर्क ऑर्डर हैं। इससे पहले, कंपनी ने एलिवस लाइफसाइंसेस लिमिटेड से भी लगभग ₹4.4 करोड़ के महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त किए थे। इन ऑर्डरों से कंपनी की एंटरप्राइज टेक्नोलॉजी क्षेत्र में बढ़ती साख और मूल्य-आधारित आईटी समाधान देने की क्षमता स्पष्ट होती है। कंपनी को माइक्रोसॉफ्ट सिलेक्ट प्लस परपेचुअल लाइसेंस के लिए लगभग ₹3.60 करोड़ का बड़ा ऑर्डर भी मिला है।
ये लाइसेंस डायरेक्ट लाइसेंसिंग सॉल्यूशन पार्टनर द्वारा बिल किए जाएंगे, जबकि डेव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने एलिवस लाइफसाइंसेस की आईटी संरचना को सही माइक्रोसॉफ्ट लाइसेंसिंग मॉडल के अनुरूप ढालने में प्रमुख सलाहकार की भूमिका निभाई है। इससे कंपनी की जटिल आईटी आवश्यकताओं को संभालने और ग्राहकों को डिजिटल परिवर्तन यात्रा में सहायता देने की क्षमता और मजबूत होती है। देव इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लिमिटेड की स्थापना 1997 में हुई थी।
यह NSE और BSE पर सूचीबद्ध है, तथा ISO 20000, ISO 27001, ISO 9001 व CMMI लेवल 3 प्रमाणिप्राप्त है। कंपनी ने छोटे स्तर के बिजनेस ऑटोमेशन सॉफ्टवेयर से लेकर वैश्विक आईटी सेवा प्रतिष्ठान बनने तक का सफर तय किया है। वर्षों से कंपनी ने दुनिया भर के व्यवसायों को सूचना प्रौद्योगिकी, नवाचार और डिजिटल परिवर्तन का लाभ पहुंचाया है। इसका मुख्यालय अहमदाबाद में है तथा भारत के विभिन्न शहरों और कनाडा में कार्यालय हैं। कंपनी नवाचार, गुणवत्ता, सुव्यवस्थित प्रक्रियाएं और तकनीकी दक्षता पर बल देती है। इसका कर्मचारी और ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण, ग्राहकों के लक्ष्यों को समझकर उन्हें उनकी व्यावसायिक सफलताओं के लिए सशक्त बनाता है।

