फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने भोपाल में आयोजित की एमपीटीईटी वर्ग 2 चयन परीक्षा सम्मान समारोह
भोपाल : एजुकेशन कंपनी फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) ने भोपाल में MPTET वर्ग 2 चयन परीक्षा में अपने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सफलता का जश्न मनाने के लिए एक सम्मान समारोह आयोजित किया। यह आयोजन मध्य प्रदेश टीचर्स रिकूटमेंट एग्ज़ाम 2025 में पीडब्ल्यू के छात्रों द्वारा हासिल की गई शानदार रैंकिंग्स को समर्पित था।
इस वर्ष के शीर्ष रैंकों में पीडब्ल्यू के विद्यार्थी सलमान जावेद (रैंक 1), अनुराग मालवीय (रैंक 20), आयुषी शर्मा (रैंक 24) और प्रिंस खरे (रैंक 26) शामिल रहे। समारोह में इन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया और उनकी मेहनत, लगन और समर्पण की सराहना की गई। यह आयोजन उन सभी युवा अभ्यर्थियों की प्रतिबद्धता का प्रतीक था जो भविष्य के शिक्षकों के रूप में देश के बच्चों का मार्गदर्शन करने का सपना देख रहे हैं।
सलमान जावेद, जिन्होंने मेरिट रैंक 1 हासिल की, ने कहा, “कई बार ऐसा लगा कि अब आगे नहीं बढ़ पाऊंगा, लेकिन हर बार खुद को याद दिलाया कि शुरुआत क्यों की थी। अपने शिक्षकों और परिवार के सहयोग से, और पीडब्ल्यू (टीचिंगवाला) के गाइडेंस में, मैंने फोकस बनाए रखा। MPTET क्लियर करना मेरे लिए उस लंबे सफर की जीत जैसा है, जो मुझे उस शिक्षक बनने की ओर ले जा रहा है, जैसा मैं हमेशा बनना चाहता था।”
आयुषी शर्मा, मेरिट रैंक 24, ने कहा, “शिक्षक बनना और छात्रों को उनकी क्षमता पहचानने में मदद करना हमेशा मेरा सपना रहा है। छोटे शहर से आने के कारण कई बार लगा कि यह सफर कठिन है। लेकिन पीडब्ल्यू (टीचिंगवाला) के मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत ने मुझे आगे बढ़ने की ताकत दी। MPTET वर्ग 2 चयन परीक्षा में अच्छी रैंक हासिल करने से यह यकीन और मजबूत हुआ है कि सही दिशा और दृढ़ निश्चय के साथ कोई भी सपना पूरा किया जा सकता है।”
फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) फाउंडर एंड सीईओ आलख पांडे ने कहा, “इन छात्रों की मेहनत हमें याद दिलाती है कि टीचिंग एक पेशा नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी और सेवा का माध्यम है। इनकी सफलता धैर्य, निरंतर प्रयास और सीखने की ललक का उदाहरण है। हमारे छात्रों को इस परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते देख हमें अत्यंत गर्व महसूस होता है। फिज़िक्सवाला (पीडब्ल्यू) में हमारा लक्ष्य हमेशा यही रहता है कि हम न केवल शिक्षार्थियों को सशक्त करें, बल्कि उन शिक्षकों को भी जो आने वाले समय में ज्ञान और मूल्यों की मशाल आगे बढ़ाएंगे।”
समारोह का समापन एक भावनात्मक माहौल में हुआ, जहाँ विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और अपने मेंटर्स व परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया। यह आयोजन मध्य प्रदेश के हजारों शिक्षकों और अभ्यर्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा उन्हें निरंतर सीखने, बढ़ने और उद्देश्यपूर्ण शिक्षण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

