प्रदेश ही नहीं प्रवासी भारतीय भी है कुंदन नमकीन और मिठाई के दिवाने
दीपावली पर खास तैयारी, नमकीन की करीब 56 स्वाद और वैरायटी
एवीएस न्यूज.भोपाल
घोड़ा निक्कास में संचालित शहर की सबसे पुरानी और मशहूर फर्म कुंदन नमकीन एंड स्वीट पर दिवाली की स्पेशल वेयराटी उपलब्ध है। जिसमें नमकीन की विभिन्न वैरायटी के साथ मेवा बाटी, मिल्क केक, बालू शाही, मिल्क केक सोनपपड़ी मिष्ठान सहित तमाम प्रकार की मिठाइयों से संस्थान लवरेज है।

ज्ञात हो कि कुंदन नमकीन शहर की प्रतिष्ठित फर्म है जो पूरे परिवार के लिए एक आदर्श और स्वादिष्ट नमकीन उपलब्ध कराता है। इस दुकान के इर्द-गिर्द भी ऐसी ही कई दुकानें थीं, जो समय के साथ बदलती चली गईं। लेकिन स्वाद-क्वालिटी के बल पर अपनी पहचान बनाते हुए आज कुंदन नमकीन सेंटर के करीब 56 स्वाद और वैरायटी के नमकीन भोपाल के अलावा 200 किलो मीटर तक के लोगोंं को अपनी ओर आकर्षित करती है।

प्रेम भाई ने बताया कि भारत के सबसे बड़े त्योहार दीपावली के लिए खास तैयारी की जा रही है। इस अवसर पर कुछ नए आयटम पेश किए जा रहे हैं। इसमें 200 ग्राम के पैकेट में ड्राई कचोड़ी-समोसा तथा मिठाई में भी कुछ अलग होंगा।
- सोहन पापड़ी के एनआरआई तक दीवाने
चीनी, मैदा या बेसन, आटा, घी, दूध, इलायची से बनाई जाने वाली, सोहन पपड़ी या सोम पपड़ी या सोहन हलवा या पतीशा एक लोकप्रिय भारतीय मिठाई है। यह आकार में वर्गाकार है और कुरकुरा और परतदार बनावट की होती है। शहर के लोग जहां तो बड़े को शौक से खाते हैं वहीं विदेशों के एनआरआई भी इसके बड़े दीवाने हैं। शहर के कई परिवार लंदन, न्यूयॉर्क जैसी फॉरेन कंट्रीज में रहते हैं। यह लोग शहर आकर ले जाना कभी नहीं भूलते। फॉरेन भेजे जाने वाले सोन पापड़ी या पतीशा को खास एयर टाइट डब्बे में पैकिंग की जाती है जो 15 दिनों तक खराब नहीं होते।

- दीपावली विशेष गिफ्ट पैक
संस्थान पर विशेष गिफ्ट पैंकिंग तैयार है इसमें सोन पपड़ी, गजक, ड्राईफूट मिक्स और 200 ग्राम के पैकेट में ड्राई कचोड़ी-समोसा को रखा गया है। आकर्षक गिफ्ट पैक भी उपलब्ध है। इसके साथ ही कुंदन नमकीन पर सबसे ज्यादा पंसद कि जाने वाली चीज लौंग सेव है, जिसका खास जायका है। इसके अलावा अजवाइन सेव, मीठा चिवड़ा, लहसुन सेव और मिठाई में गुलाब जामुन, रसमलाई लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है।

