एवीएस न्यूज..मुंबई 
नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी लिमिटेड (एनएसडीएल) ने अपने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक पोर्टल को सफलतापूर्वक नया रूप देने और विदेशी उद्यम पूंजी निवेशक (एफवीसीआई) पोर्टल के लांच की घोषणा की है। यह सभी सेवाओं को एक जगह उपलब्ध कराने वाला डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म, जिसे विदेशी निवेशकों के लिए भारत के सिक्योरिटी बाज़ारों में रजिस्ट्रेशन और नियमों के पालन को आसान, तेज़ और बेहतर बनाने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
मुंबई में आयोजित एनएसडीएल के 9वें नामित डिपॉजिटरी प्रतिभागी  सम्मेलन के दौरान, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड  की कार्यकारी निदेशक, डॉ. रुचि चोजेर ने अपग्रेड किए गए पोर्टल को लांच किया। इस अवसर पर सेबी की मुख्य महाप्रबंधक, अपर्णा त्यागराजन, सेबी के मुख्य महाप्रबंधक, राजेश आनंद गुज्जर, एनएसडीएल के एमडी एवं सीईओ, विजय चंडोक, एनएसडीएल के मुख्य व्यवसाय अधिकारी,  समीर पाटिल और कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा डीडीपी कम्युनिटी के गणमान्य सदस्य उपस्थित थे।