एवीएस  न्यूज.भोपाल 


भोपाल डीलर एसोसिएशन की साधारण सभा संस्था के अध्यक्ष सुनील जैन की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संस्था के बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे और संगठन के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में संस्था की एग्जीक्यूटिव बॉडी के सदस्य हरिओम जैन, दीपक , प्रेम प्रकाश, अपजीत , दिलीप, अमित  एवं मनीष  सहित संस्था के पांचों जोनल सेक्रेटरी भी मौजूद रहे।

 


 

सभा में विशेष अतिथि के रूप में उमेश तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति रही। इसके अलावा जीएसटी विशेषज्ञ मनोज पारीक, आयकर विशेषज्ञ वैभव जैन, कैट के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अग्रवाल तथा महिला विंग की अध्यक्ष मंजरी श्रीवास्तव ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।

बैठक के दौरान संस्था की आगामी कार्ययोजनाओं, संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सदस्यों के सहयोग से संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी को समय की आवश्यकता बताते हुए सदस्यों से निरंतर सहयोग का आह्वान किया।

 

 

सुनील जैन 501 ने दिया संगठन की मजबूती, सदस्य हितों की रक्षा और भविष्य की योजनाओं पर  का संदेश 
कार्यक्रम के अंत में एमपीसीपीडीए के चेयरमैन एवं भोपाल डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील जैन 501 ने सभा की सफलता के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने प्रेरणादायक संबोधन में संगठन की मजबूती, सदस्य हितों की रक्षा और भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सभी को साथ मिलकर आगे बढ़ने का संदेश दिया।